कर्ण नगरी में रविवार को आयोजित भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने मंच से सभी बिरादरियों को संबोधित करते हुए सबसे पहले आए सभी लोगों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज यहां कोने-कोने से लोग पहुंचे हैं और सुबह से लोग निरंतर बैठे हुए हैं। इतनी गर्मी और धूप में भी सहजता से कार्यक्रम को सुन रहे उसके लिए सभी तहदिल से सबका धन्यवाद पात्र हैं। पंडित विनोद शर्मा ने जन्मोत्सव पर 3 बार भगवान परशुराम की जयकारे लगावाए। व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी रही तो, उसके लिए भी मंच से उन्होंने क्षमा याचना की।
मनोहर के मन में हमेशा सेवा का भाव है : विनोद शर्मा
वहीं उन्होंने मनोहर लाल को भी जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी कई विशेषताओं का बखान किया। विनोद शर्मा ने कहा कि मनोहर लाल ने प्रदेश में किसी के लिए भी कभी द्वेष नहीं रखा। हमेशा सभी लोगों के साथ एक जैसा व्यवहार किया है। हर गरीब के बच्चे को उसकी योग्यता के साथ नौकरी दी। उनके मन में हमेशा सेवा का भाव है।
किसी भी समाज की मजबूती उसकी कार्यप्रणाली है
उन्होंने कहा कि हमें भगवान परशुराम जयंती पर उनकी शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लेना चाहिए, तभी आने वाली पीढ़ी भी भगवान परशुराम की शिक्षाओंसे अवगत हो पाएंगी। कहा कि भगवान परशुराम ने जो शिक्षा दी है, उसकी सभी को आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गरीब और कमजोर का हमेशा साथ देना है और इसी शिक्षा का अनुसरण करते हुए हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। किसी भी समाज की मजबूती उसकी कार्यप्रणाली है, उसके दूसरों के दुख दर्द को समझना जरूरी होता है।
समाज को नीचा दिखाने का काम किया जाए तो वह अच्छी राजनीति नहीं
राजनीति कभी भी बुरी नहीं होती ऐसा हो सकता है कि राजनीति करने वाले कुछ लोग सही न हों। अगर समाज को नीचा दिखाने का काम किया जाए तो वह अच्छी राजनीति नहीं है। मोदी के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है वह 50 वर्षों में भी नहीं हुआ। देश का भविष्य मोदी जी के हाथों में ही सुरक्षित है। धारा 370 के हटने से ही कश्मीर में शांति है। वहीं उन्होंने 10 हजार बच्चों की लिस्ट भी दिखाई जिनको नौकरियां दी गई हैं।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक