
मानसून के दिनों में पाचन संबधी समस्याएं बढ़ने लगती है। इसके लिए अधिकतर लोग आहार में बदलाव लेकर आते हैं। मील में चेंजिज़ के अलावा शारीरिक सक्रियता भी आवश्यक है। सुबह और शाम कुछ देर योगासन का अभ्यास पाचनतंत्र को मज़बूती प्रदान करता है। धनुरासन का अभ्यास करने से पेट में दर्द, ब्लोटिंग और एसिडिटी से राहत मिलती है। इसके अलावा मसल्स को मज़बूती भी मिलने लगती है। रोज़ाना इस योगासन से शरीर मानसून में एक्टिव और हेल्दी रहता है।
धनुरासन किसे कहते हैं
धनुरासन को करने के दौरान शरीर की स्थिति धनुष के समान हो जाती है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव आता है और कंधों के मसल्स को मज़बूती मिलती है। वे लोग जो डाइजेशन संबधी समस्याओं से ग्रस्त है, उनके लिए ये योगासन कारगर है। इसके अलावा टांगों की स्टिफनेस को दूर किया जा सकता है। साथ ही शरीर के पोश्चर में सुधार आता है। सुबह उठकर इसका अभ्यास करने से एसिडिटी और ब्लोटिंग से राहत मिलती है।
जानें धनुरासन के फायदे
1. डाइजेशन को करे बूस्ट
मानूसन के दिनों में अधिकतर लोगों को पाचन संबधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अपच, ब्लोटिंग और पेटदर्द से बचने के लिए धनुरासन का अभ्यास करें। इससे पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे पाचनतंत्र को मज़बूती मिलती है।
2. शरीर में लचीलापन बढ़ाए
मांसपेशियों में बढ़ने वाली स्टिफनेस को दूर करने के लिए धुनरासन को रूटीन में शामिल करें। इससे शारीरिक अंगों में होने वाले दर्द से बचा जा सकता है। साथ ही रीढ़ की हड्डी को मज़बूती मिलती है। इसका नियमित अभ्यास शरीर को फलेक्सीबल बनाए रखने में मदद करता है।
3. पोश्चर में लाए सुधार
रोज़ाना धनुरासन का अभ्यास करने से कंधों के मसल्स में खिंचाव बढ़ता है, जिससे शरीर के उपरी हिस्से को मज़बूती मिलती है। इसके अलावा बॉडी पोश्चर (body posture) में भी सुधार आने लगता है। लगातार बैठने से कंधों में आने वाले झुकाव को कम करके अपर बॉडी को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
4. रीढ़ की हड्डी को मिलती है मज़बूती
योग से दिन की शुरूआत करने से शारीरिक अंगों में बढ़ने वाले दर्द से बचा जा सकता है। धनुरासन का अभ्यास करने से पेट की मांसपेशियों के अलावा रीढ़ की हड्डी (Spine bone) को मज़बूत बनाने में मदद मितली है। इससे शारीरिक थकान दूर होती है और लोअर बैक पेन से राहत मिल जाती है।
5. ब्रेस्ट के मसल्स में लाए कसावट
इस योगासन को रोज़ाना करने से शरीर के मसल्स स्ट्रेच (muscles stretch) होने लगते हैं, जिससे अपर बॉडी को फायदा मिलता है। इससे कंधों की मज़बूती के अलावा महिलाओं में सैगी ब्रेस्ट यानि स्तनों के लटकने की समस्या भी हल हो जाती है। इसके नियमित प्रयास से ब्रेस्ट अपलिफ्ट होने लगती है।
धुनरासन करने के स्टेप्स
- इस योगासन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं।
- अब टांगों को एकदम सीधा कर लें और गर्दन को आगे की ओर रखें।
- घुटनों को मोड़ लें और उपर की ओर लेकर आएं।
- अब दोनों बाजूओं को पीछे लेकर जाएं और टांगों को पकड़ने का प्रयास करें।
- इसके बाद गर्दन को उपर उठाएं और अपर बॉडी को स्ट्रेच करें।
- आसमान की ओर देखें और गहरी सांस लें व छोड़ें।
- 30 सेकण्ड तक इस योगासन का अभ्यास करने के बाद शरीर को ढ़ीला छोड़ दें।
related

.webp)
30 व 31 जुलाई को आयोजित होगी HTET की परीक्षा, प्रदेशभर के 673 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,05,377 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
Latest stories

हरियाणा में औद्योगिक नीतियों को नया आयाम, राव नरबीर बोले -आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में प्रदेश निभाएगा अहम रोल
.webp)
विकास बराला को लॉ ऑफिसर नियुक्त करने पर प्रदेश में छिड़ी जंग, नवीन जयहिंद का शिक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार, बोले - 'मंत्री जी लड़की छेड़ी है मुर्गी नहीं'
.webp)
हरविंदर कल्याण ने ली समीक्षा बैठक, नेशनल हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट और समयबद्ध तरीके से कामों को पूरा करने के दिए निर्देश