हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 का आयोजन 30 व 31 जुलाई, 2025 को करवाया जा रहा है। 30 जुलाई को लेवल-3 (पीजीटी) एवं 31 जुलाई को लेवल-2 (टीजीटी) व लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इस परीक्षा में प्रदेशभर के 673 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,05,377 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे।
सीईटी का आयोजन 26 व 27 जुलाई को
इस आशय की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ मुनीश नागपाल, ने शुक्रवार यहां एक प्रेस वक्तव्य में बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) का आयोजन 26 व 27 जुलाई, 2025 को करवाया जा रहा है। एचटेट परीक्षा एवं सीईटी परीक्षा दोनों हरियाणा राज्य से संबंधित है, ऐसे में दोनों की तिथि एक होने के चलते शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा पात्रता परीक्षा-2024 का आयोजन 26 व 27 जुलाई, 2025 के स्थान पर अब 30 व 31 जुलाई, 2025 को करवाया जाएगा।
30 जुलाई को एक शिफ्ट तो 31 को दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
उन्होंने आगे बताया कि लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 30 जुलाई (बुधवार) को सायं कालीन सत्र में 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी, जिसमें 399 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,20,943 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। उन्होंने बताया कि लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 31 जुलाई (वीरवार) को प्रात: कालीन सत्र में 10:00 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होगी, इस परीक्षा में 673 परीक्षा केन्द्रों में कुल 2,01,517 अभ्यर्थियों प्रविष्ट होंगे। इसी तरह लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा भी इसी दिन यानी 31 जुलाई (वीरवार) को सायं कालीन सत्र में 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी, जिसमें 280 परीक्षा केंद्रों पर कुल 82,917 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे।
परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे 10 मिनट पहले पहुंचना होगा
उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा आरम्भ होने से 2 घंटे 10 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा, ताकि केन्द्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग इत्यादि अनिवार्य प्रक्रियाएं समय रहते पूरी हो सकें। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षाओं की पल-पल की मॉनिटरिंग करने के उद्देश्य से भिवानी बोर्ड मुख्यालय पर एक हाईटेक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के इर्द-गिर्द धारा-163 स्थानीय प्रशासन द्वारा लगाई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल परीक्षा आरम्भ होने से काफी समय पूर्व परीक्षा केंद्रों के बाहर तैनात रहेगा।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान