हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज फिर लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को जातिगत जनगणना के सवाल पर घेरा और प्रश्न उठाते हुए कहा कि ‘‘राहुल गांधी जी बार-बार जातिगत जनगणना करने के लिए शोर मचा रहे हैं।
मैं जानना चाहता हूं कि यदि कोई क्रॉस ब्रीड होगा, यानी दादा उसका पारसी होगा और मां इटालियन होगी तो उसका किस जाति में लिखा जाएगा, ये मन में बार-बार प्रश्न उठा कि उसकी जाति क्या होगी’’।
दादा पारसी और मां इटालियन, तो उसको किस जाति में लिखा जाएगा’ ?
विज ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए यह बात कही। इधर, विज ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स (X) कहा कि ‘‘ राहुल गांधी जी आप जातिगत जनगणना करवाने की बात कर रहे हो मै पूछना चाहता हूं कि जो क्रॉस ब्रीड हो यानी जिसका दादा पारसी हो और मां इटालियन हो तो उसको किस जाति में लिखा जाएगा’’।
जिसकी कोई जाति नहीं उसकी जनगणना कैसे होगी
उल्लेखनीय है कि लोकसभा सत्र के दौरान हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने जाति न होने पर सवाल उठाया था, जिसकी कोई जाति नहीं उसकी जनगणना कैसे होगी, इस पर लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने कहा था कि हम जातिगत जनगणना को करवाकर पास करने का काम करेंगे।
related
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
थाली पर दबाव: खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई महंगाई, अब ग्लोबल टेंशन से कच्चे तेल में उबाल का डर
अभय चौटाला का सरकार पर तीखा हमला: सैनी को बताया 'डमी सीएम', गेहूं खरीद के नियमों को कहा 'तानाशाही'
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना