इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्मपाल ने बताया कि "डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन(डीईसीई)" कोर्स उन लोगों के लिए है जो अर्ली चाइल्डहुड केयर इंडस्ट्री के बारे में अपने ज्ञान और स्किल को बढ़ाना चाहते है। कोर्स में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी स्ट्रीम में मान्यता बोर्ड से 12वीं पास किया होना चाहिए।
ज्ञान और कौशल उन्नयन के लिए यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम
उल्लेखनीय है कि डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन कोर्स छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल के माध्यम से इस क्षेत्र के बारे में विस्तार से सिखाता है।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा में डिप्लोमा प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए निरंतर ज्ञान और कौशल उन्नयन के लिए यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि यह एक अनूठा समग्र पैकेज है जो शिक्षार्थी को छोटे बच्चों (अर्थात् जन्म से लेकर 6 वर्ष की आयु तक के बच्चों) के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए तैयार करता है।
एलिमेंट्री स्कूल के बच्चों को पढ़ाने में रुचि रखने वालों के लिए बेहतर विकल्प
उन्होंने यह भी बताया कि क्रेच, प्रीस्कूल, प्री-प्राइमरी कक्षाएं, नर्सरी स्कूल, आंगनवाड़ी और बालवाड़ी के लिए भी यह कोर्स उन उम्मीदवारों के लिए सबसे बेहतर है जो छोटे बच्चों को शिक्षित करने में रूचि रखते है। उन्होंने बताया कि इग्नू से विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते है।
अगर आप भी एलिमेंट्री स्कूल के बच्चों को पढ़ाने में रुचि रखते है और इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है तो यह कोर्स एक बेहतर विकल्प साबित होगा। इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी इग्नू की वेबसाइट इग्नू.एसी.इन पर उपलब्ध है। इग्नू ने दाखिलों के लिए 31 अगस्त तक तिथि बढ़ा दी है।
related
‘जो सीखेगा, वही जीतेगा’... IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को महामंत्र, ‘परम प्रज्ञा’ सुपर कंप्यूटर का हुआ आगाज
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
Latest stories
‘चंद्रावल’ की याद से ‘फुलन’ तक...सूट की जेब पर लगा एक छोटा-सा 'ब्रोच' और उससे जुड़ी अभिनेता आकाश दहिया की एक 'बड़ी कहानी'
गुरुग्राम में अस्पताल पर सियासत, बिना नाम लिए राव नरबीर पर आरती राव का तंज, बोलीं- ‘कुछ लोगों को मेरा चाय पीना अच्छा नहीं लगता’
धान खरीद में देरी पर भड़के अभय चौटाला, बोले- दो दिन में धान खरीद शुरू करो, वरना लठ लेकर मंडी आऊंगा