गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र कादियान ने कहा कि हलके के मतदाता अब पारंपरिक राजनीति से ऊपर उठकर एक सशक्त और नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। देवेंद्र कादियान ने कहा कि अन्य नेताओं ने सत्ता में रहते हुए सिर्फ वादों और घोषणाओं का सहारा लिया है।
लेकिन उन वादों का गन्नौर की धरती पर कोई ठोस परिणाम कभी देखने को नहीं मिला। देवेंद्र कादियान ने कहा कि साढ़े 8 साल में मैंने जनसेवा में वो काम कर दिखाए हैं, जो नेताओं ने आज तक नहीं किए। नेताओं को सिर्फ सत्ता का लालच है, जनता से कोई सरोकार नहीं, क्षेत्र के विकास से कोई मतलब नहीं। कादियान ने कहा कि जनता इन नेताओं को नकार चुकी है।
राठी खाप ने सर्वसम्मति से देवेंद्र को दिया समर्थन
गौरतलब है कि देवेंद्र कादियान को राठी खाप ने सर्वसम्मति से पंचायत कर अपना समर्थन दे दिया है। अलग-अलग गांव में मिल रहे जनसमर्थन की बढ़त को देखते हुए देवेंद्र की जीत की तस्वीर को स्पष्ट होती नजर आ रही है। देवेंद्र कादियान ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों के लिए चुनाव में फिल्म स्टार, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री आदि स्टार प्रचारक के तौर पर आ रहे हैं। लेकिन मुझे 36 बिरादरी ने चुना है और मेरी शाइनिंग स्टार प्रचारक 36 बिरादरी की जनता है।
अब जीत के लिए स्टार प्रचारकों का सहारा लेना पड़ रहा.....
कादियान ने कहा पैसों में टिकट खरीदकर लाने के बाद अब जीत के लिए स्टार प्रचारकों का सहारा लेना पड़ रहा है, बावजूद इसके वे भीड़ नहीं जुटा पा रहे हैं। मैं लोगों की उम्मीदों को बेकार नहीं जाने दूंगा। सरकार निर्दलीय उम्मीदवारों के दम पर बनेगी।जनता ने मिलकर आज अपने बेटे को मौका देकर गन्नौर की राजनीति में नया रंग भर दिया है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद लोगों के काम और उनकी समस्या का समाधान उनके गांव की चौपाल में होंगे। देवेंद्र ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद उन्हें भी उस बात का एहसास हो जाएगा कि अब ये ट्रेंड चला गया है यदि आप जनता के बीच में रहेंगे, उनके मुद्दों को उठाएंगे और 36 बिरादरी को साथ लेकर चलेंगे तो वही स्टार प्रचारक और वो ही चुनाव को जिताने वाले भी होते हैं। जो सिर्फ चुनावी दौर में जनता से वोट मांगने आते है जनता उनको नकार देती है।
related
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
सैलजा बोलीं- कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता समानता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम