.webp)
हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण पर है। राहुल गांधी दो दिन से हरियाणा दौरे पर हैं और इन दो दिनों में राहुल पूरी तरह से जमीनी तौर पर हरियाणवी अंदाज़ में आम लोगों से रूबरू होते नजर आए। राहुल ने न केवल जनसभाओं में नए जोश और जुनून के साथ अपनी बातों को रखा, बल्कि जमीनी तौर पर भी लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश की। ऐसे में राहुल का एक रमणीक व्यवहार बहुत नज़दीक से जनता को देखने को मिला।
नई ऊर्जा और बेहतरीन तरीके के साथ जनता से संवाद किया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन दो दिनों में एक नई ऊर्जा और बेहतरीन तरीके के साथ जनता से संवाद किया। इसी बीच उन्होंने बहादुरगढ़ में बिल्लू के मशहूर पकौड़े चखकर लोगों का दिल जीता और गोहाना में मातूराम हलवाई की प्रसिद्ध जलेबी का आनंद लिया। उनका यह सादा और जनसाधारण के बीच रहना उनके चुनावी अभियान को खास बनाने का प्रयास है।
https://twitter.com/INCIndia/status/1841113846024376417
कुछ समय पहले राहुल गांधी ने मदीना गांव में धान के खेतों में काम किया था और ट्रैक्टर भी चलाया था। अब किसानों ने उन्हें धान का पौधा भेंट दिया, जो उनकी मेहनत और कृषि के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक है। यह दृश्य किसानों के साथ उनकी जुड़ाव को दर्शाता है। सोनीपत में उन्होंने एक भव्य रोड शो किया, जिसमें उन्होंने गांवों से गुजरते हुए स्थानीय लोगों का उत्साह देखा।
हरियाणवी खाने का चखा स्वाद
यहां एक ग्रामीण परिवार के साथ बैठकर उन्होंने पारंपरिक दाल, रोटी और सब्जी का स्वाद लिया। परिवार की महिलाओं ने चूल्हे पर खाना बनाया और उनका स्वागत गाने के साथ किया, जो उस क्षेत्र की संस्कृति को दर्शाता है। राहुल गांधी का यह दौरा न केवल उनके राजनीतिक अभियान को मजबूत करने का प्रयास है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वे किसानों और आम जनता के बीच कितनी घनिष्ठता से जुड़े हुए हैं। इस प्रकार, उनका यह सक्रियता और सादगी आगामी चुनावों में उन्हें एक अलग पहचान दिला सकती है।
राहुल ने प्रियंका के लिए भी पैक कराई गोहाना की जलेबी
राहुल जब गोहाना पहुंचे तो उन्हें वहां की जलेबी इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने इसका एक डिब्बा अपनी बहन प्रियंका के लिए भी पैक करवा लिया। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जगह-जगह कैंपेन कर रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी सोनीपत के गोहाना पहुंचे जहां की जलेबियों की स्वाद उन्हें बहुत भाया। इतना ही नहीं बल्कि राहुल ने भरी सभा में भी इसी जलेबी का जिक्र किया और तारीफों के पुल बांधे। यहां राहुल गांधी ने कहा, “मैंने जैसी है ये जलेगी चखी मैंने प्रियंका को मैसेज किया और कहा कि मैंने आज तक ऐसी जलेबी नहीं चखी। इसलिए मैंने एक डिब्बा तुम्हारे लिए भी ले लिया है।
https://twitter.com/INCIndia/status/1841092531259343000
गोहाना की जलेबी है ही इतनी खास
आखिर इस जलेबी में ऐसी क्या खासियत है जो इसे बाकी जलेबियों से अलग बनाती है। तो आपको बता दें कि गोहाना की जलेबी हरियाणा ही नहीं देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां लोग सिर्फ जलेबी खाने आस-पास के शहरों से आते हैं और कभी यहां से गुजरते भी हैं तो गोहाना की जलेबियां ले जाना नहीं भूलते हैं।
सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी भी जलेबी का स्वाद चख चुके हैं। कहा जाता है कि चाहे त्योहार हो या फिर शादी हर खुशी के मौके पर यहां के लोग इन जलेबियों को लेना नहीं भूलते। दावा है कि त्योहार के सीजन में मातुराम की दुकान से एक दिन में दो हजार किलो जलेबी की बिक्री होती है। इस दुकान पर एक किलो जलेबी की कीमत 300 रुपए तक है।
related
.webp)

मंत्री विज ने किया नितिन गडकरी के निर्णय का स्वागत, बोले - इस योजना से निजी वाहन मालिकों को काफी लाभ मिलेगा, समय की भी बचत होगी

पहलगाम घटना पर अनिल विज बोले- 'हिसाब होगा, माकूल हिसाब होगा'....दुनिया देखेगी, मोदी जी जो कहते वो करके भी दिखाते

सिरसा के नवनिर्वाचित चेयरमैन को 'ये क्या' कह गए विधायक गोकुल सेतिया, राजनीतिक गलियारों में मचा बवाल
Latest stories

हरियाणा में औद्योगिक नीतियों को नया आयाम, राव नरबीर बोले -आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में प्रदेश निभाएगा अहम रोल
.webp)
विकास बराला को लॉ ऑफिसर नियुक्त करने पर प्रदेश में छिड़ी जंग, नवीन जयहिंद का शिक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार, बोले - 'मंत्री जी लड़की छेड़ी है मुर्गी नहीं'
.webp)
हरविंदर कल्याण ने ली समीक्षा बैठक, नेशनल हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट और समयबद्ध तरीके से कामों को पूरा करने के दिए निर्देश