हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद अब हर गांव-गली, शहर-मोहल्ले और चौक-चौराहों पर यही चर्चा है कि आखिर इस बार हरियाणा की सत्ता की कमान किसके हाथ आएगी। हालांकि एग्जिट पोल के मुताबिक तो सत्ता की कमान ''हाथ'' के हाथ में आती दिख रही है। फ़िलहाल ईवीएम में सभी प्रत्याशियों की किस्मत लॉक, जिसका पिटारा कल खुलेगा।
भाजपा का जितना बड़ा झूठ उतना बड़ा उनका कॉन्फिडेंस
इसी के चलते हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव नतीजों पर मीडिया से बातचीत के दौरान बयान दिया है वहीं सीएम नायब सैनी द्वारा जीत के दावे को लेकर पूछे गए प्रश्न पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा में बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं भाजपा के दावों को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा का जितना बड़ा झूठ उतना बड़ा उनका कॉन्फिडेंस है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से ही माहौल बनने लगा था
गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल का अनुमान देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर अब दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि एक्जिट पोल हरियाणा की दिशा बता रहे हैं। बड़े बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। सभी ने मेहनत की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से ही माहौल बनने लगा था। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी बड़ा मेंडेट मिला था और तभी से माहौल बनना शुरू हो गया था।
भाजपा के दावे के पीछे उनकी ट्रेनिंग
भाजपा के सरकार बनाने दावे के पीछे उनकी ट्रेनिंग है कि जितना बड़ा झूठ बोलो उससे ज्यादा आत्मविश्वास से बोलो। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनना जरूरी था। प्रदेश की जनता, युवा वर्ग, किसान, जवान, गरीब सब भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान और दुखी हो चुके है और इस बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया है, जो होगा भी। कल जब नतीजे आएंगे तो कांग्रेस की सरकार बनेगी।
सीएम या किसको क्या जिम्मेदारी मिले शीर्ष नेतृत्व का अंतिम फैसला
वहीं एग्जिट पोल में जहां कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई जा रही है उसी बीच सीएम चेहरे को लेकर अब भी अटकलें तेज हैं। अब भी कांग्रेस के कई नेता ऐसे हैं, जो सीएम चेहरे को लेकर दावा ठोक रहे हैं और आस लगाए बैठे हैं, इसे लेकर भी कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सीएम या किसको क्या जिम्मेदारी मिले, कांग्रेस की अपनी एक प्रणाली और प्रक्रिया है।ऑब्जर्वर बनाए जाते है। विधायकों की राय ली जाती है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अपना अंतिम फैसला लेता है। साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं और चुनाव अधिकारियों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
related
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
सैलजा बोलीं- कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता समानता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम