करनाल के कांग्रेस के नेता एवं असंध प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी, जिन्हें इन विधानसभा चुनावों में हार का सामना पड़ा। उन्होंने ने कहा उनकी हाल ही में सांसद कुमारी सैलजा से मेरी शिष्टाचार मुलाकात हुई। वो मेरी हार पर परेशान थी। वो मुझे हौसला दे रही थी, पर मैंने कहा कि कोई चिंता की बात नहीं है। मैं राजा के थोड़ी पैदा हुआ था। मैं लोकतंत्र में मेहनत से बनकर आया था। दोबारा बन जाऊंगा। वहीं उन्होंने कहा कि जिसके हाथ में कमान है, अगर जीत होती तो श्रेय लेता। हार हुई है तो वो भी लेनी चाहिए ना।
उन्हें बड़प्पन दिखाना चाहिए
हार किसके कारण हुई ये तो मैं नहीं कह रहा, लेकिन जीत जाते तो कौन कहता मेरी वजह से जीते। जिसके हाथ में कमान थी, ये इन दोनों के हाथ में थी, तो हार गए हैं तो उन्हें बड़प्पन दिखाना चाहिए। हमारी वजह से हारे हैं, लेकिन जनता ने किसको नकारा जिसका चेहरा सामने था, बापू बेटा की One way trafficking थी। दीपेंद्र हुड्डा अपने भाषण में कहते थे भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार बनेगी, पार्टी की तरफ से जो गाना बज रहा वो भी हुड्डा सरकार बनेगी का था। कभी कांग्रेस सरकार का नाम सुना, जो आदमी इलेक्शन लड़ रहा था और जो लड़वा रहा था वही नफे का भी हकदार है और नुकसान का भी।
वरना हरियाणा में कांग्रेस खत्म हो जाएगी
सैलजा के खिलाफ हो रही बयानबाजी का नुकसान पूरे हरियाणा में हुआ। मुझे असंध में भी हुआ। असंध में राहुल गांधी की रैली में भूपेंद्र हुड्डा ने शमशेर सिंह गोगी का नाम नहीं लिया। उस पर गोगी ने कहा कि हुड्डा ने मेरा नाम मंच से नहीं लिया। बाद में इस मुद्दे को भुनाया गया। लोग बोले कि हुड्डा साहब ने गोगी की वोट नहीं मानी तो आप लोग क्यों। उन्होंने कहा कि पार्टी का आदमी हूं, जो पार्टी के हित में होगा वही बोलूंगा, पार्टी अगर मंथन में बुलाएगी जो-जो पार्टी पूछेगी वो बताऊंगा। पार्टी से अपील करूंगा कि ग्राउंड लेवल पर मंथन हो, लीपापोती ना हो, वरना हरियाणा में कांग्रेस खत्म हो जाएगी।
related
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
सैलजा बोलीं- कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता समानता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम