हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा ही विजयी होगी। विज पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। सपा नेता अखिलेश यादव के बयान की महाराष्ट्र में भाजपा को हार मिलेगी पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह सारे डायलॉग तो विपक्ष के नेता हरियाणा के लिए भी बोलते थे, लेकिन सभी गलत साबित हो गए। पहले तो सभी अपने-अपने लिए सेल्फ सजा जनता के सामने झूठ बोलने के लिए तय करे और महाराष्ट्र में भी भाजपा ही विजय होगी।
इनका अभी तक विधायक दल का नेता तय नहीं हुआ
इग्नू बोर्ड के पेपरों में नकल को लेकर कांग्रेस नेता सुरजेवाला के बयान पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कौन सा नकल राज चल रहा है, सुरजेवाला खुद भूपिंद्र सिंह हुड्डा ही नकल कर रहे है। सैलजा भूपिंद्र हुड्डा की नकल कर रही है, इसी कारण से इनका अभी तक विधायक दल का नेता तय नहीं हुआ, नकल तो ये लोग मार रहे है।
इन्होंने क्या कभी किसी की सेवा की ?
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बयान कि वायनाड की जनता की सेवा पूरे दिल से करेगी पर सवाल करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि इन्होंने क्या कभी किसी की सेवा की है। उन्होंने कहा कि नामांकन भरने के वक्त मल्लिकार्जुन खड़गे को बाहर खड़ा कर दिया, अंदर सिर्फ गांधी परिवार था। अगर उनको जरा भी शर्म है तो अपना एक आदमी कम कर देते। उन्होंने कहा कि माना चुनाव आयोग की हिदायत है तो अपना एक आदमी कम कर देते लेकिन कांग्रेस मतलब गांधी परिवार है।
related
केरल के हालातों पर सैलजा का बड़ा बयान, कहा - पर्यावरण, आजीविका और प्रशासन तीनों मोर्चों पर सरकार फेल
"राघव चड्ढा को 'मुर्गा' बनाकर पीटा गया"– नवीन जयहिंद का केजरीवाल और चड्ढा पर सनसनीखेज खुलासा !!
राहुल गांधी के बयान पर कृषि मंत्री का पलटवार, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना, राहुल को बताया अपरिपक्व
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना