प्रदेश में तीसरी बार सत्तासीन हुई भाजपा और विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस के बीच इन दिनों एक दूसरे पर जमकर बयानबाज़ी जारी है। वार पर पलटवार और ख़ासी तकरार दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच देखने को मिल रही है। हाल ही में भाजपा ने कांग्रेस पर जबरदस्त जुबानी तंज कसा जिसके कारण अच्छा खासा विवाद देखने को मिला है।
कुमारी सैलजा ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर साधा निशाना
दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद अब बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस लगातार लेकर बीजेपी पर हमलावर है। अब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल कुमारी सैलजा ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा।
https://twitter.com/Kumari_Selja/status/1852965659367624951
प्रदेश के मुखिया की भाषा सभ्य और शालीन होनी चाहिए
कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तंज कसते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री की ओर से रणदीप सुरजेवाला पर टिप्पणी करना पूरे दलित समाज का अपमान है। प्रदेश के मुखिया की भाषा सभ्य और शालीन होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ऐसे शब्दों का प्रयोग अस्वीकार्य और अति निंदनीय है।
ये है मामला
उल्लेखनीय है कि यह विवाद तब से शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार पर रजिस्टर्ड किसानों से धान की खरीद न करने का आरोप लगाया था। सुरजेवाला ने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए थी तो कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने उसी दिन उन पर पलटवार किया।
बयानबाजी के बाद हरियाणा दिवस के मौके पर गोहाना में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी सुरजेवाला पर पलटवार किया और रणदीप सुरजेवाला को सरकारी डूम या डोम कहा, जिसके बाद कांग्रेस सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमलावर है और इसे दलितों का अपमान बता रही है। इसी को लेकर अब सैलजा ने भाजपा पर निशाना साधा है।
related
केरल के हालातों पर सैलजा का बड़ा बयान, कहा - पर्यावरण, आजीविका और प्रशासन तीनों मोर्चों पर सरकार फेल
"राघव चड्ढा को 'मुर्गा' बनाकर पीटा गया"– नवीन जयहिंद का केजरीवाल और चड्ढा पर सनसनीखेज खुलासा !!
राहुल गांधी के बयान पर कृषि मंत्री का पलटवार, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना, राहुल को बताया अपरिपक्व
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना