हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस (आम आदमी पार्टी) का पतझड़ आ गया है और इनके पत्ते टूटकर गिरने लगे हैं। विज आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ऊर्जा व परिवहन मंत्री ने कहा कि "धीरे-धीरे आगे देखना जितने भी ईमानदार लोग है वह सभी आम आदमी पार्टी को छोड़कर भागेंगे।
सभी इस पार्टी को छोड़-छोड़कर भागेंगे
वह सभी इस पार्टी में ईमानदारी का मुखड़ा देखकर आए थे, मगर वो मुखड़ा धूमिल हो चुका है और यह हर आदमी जानता है। इसलिए जितने ईमानदार आदमी है वह सभी इस पार्टी को छोड़-छोड़कर भागेंगे"। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी के मंत्री कैलाश गहलोत ने गत दिवस न सिर्फ मंत्री पद से इस्तीफा दिया बल्कि गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से भी इस्तीफा भी दे दिया है जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज अपनी प्रतिक्रिया दी।
'इनको' तो अडानी का बुखार हुआ
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के बयान कि अगर महाराष्ट्र में उनकी सरकार बनती है तो मौजूदा सरकार ने जो कुछ भी गौतम अडानी को दिया है, वो पहली कैबिनेट बैठक में वापस ले लेंगे, पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इनको तो अडानी का बुखार हुआ है। यह लोगों के अन्य किसी मसलों पर यह नहीं बोलते और न ही किसी सड़कों, नालियों, ढांचा, शिक्षा, चिकित्सा जैसे मसलों पर नहीं बोलते। इनको तो अडानरिया हुआ है और वहीं इनको जगह-जगह नजर आता है।
related
केरल के हालातों पर सैलजा का बड़ा बयान, कहा - पर्यावरण, आजीविका और प्रशासन तीनों मोर्चों पर सरकार फेल
"राघव चड्ढा को 'मुर्गा' बनाकर पीटा गया"– नवीन जयहिंद का केजरीवाल और चड्ढा पर सनसनीखेज खुलासा !!
राहुल गांधी के बयान पर कृषि मंत्री का पलटवार, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना, राहुल को बताया अपरिपक्व
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना