अपने शौक पूरे करने और पैसे कमाने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, ये जानकर रूह कांप जाती है। दुकानदार कमाई के लिए और लोग घरों को सजाने के लिए पाप करने से भी नहीं डर रहे। अब तक लोग अपने घरों को सजाने के लिए बाजार से शोपीस लेकर आते थे, लेकिन अब लोगों ने अपने इस शौक को पूरा करने के लिए जीवों की हत्या कर उन्हें ही शोपीस में सजाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम में आया है, जहां वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने वन्य जीव विभाग के साथ मिलकर गुरुग्राम के पंडाला में एक दुकान पर रेड की है।
85 तितलियों के साथ ही कुछ बिच्छू व कुछ अन्य जीव भी बरामद
यहां से टीम ने अलग-अलग प्रजातियों की 85 तितलियों के साथ ही कुछ बिच्छू व कुछ अन्य जीव भी बरामद किए हैं। यह सभी मृत अवस्था में शोपीस में सजाए गए थे। फिलहाल अधिकारियों ने इन सभी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वह आला अधिकारियों से मामले में कार्रवाई को लेकर सलाह ले रहे हैं।
यदि यह सभी प्रजातियां वाइल्ड लाइफ एक्ट के शेड्यूल-1 में आती हैं तो आरोपी दुकानदार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वाइल्ड लाइफ अधिकारी की मानें तो वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के पास तितलियों को शोपीस में सजा कर बेचे जाने की सूचना थी। इस पर टीम ने गुड़गांव वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम के साथ मिलकर पंडाला एरिया में एक दुकान पर रेड की जहां से यह सारा सामान बरामद किया है।
ऑनलाइन करते थे शोपीस की बिक्री
अधिकारियों की मानें तो यह आरोपी इसे शाेपीस में सजा कर 5 से 10 हजार रुपए में बेचते थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इन्हें बेचने वाला दुकानदार कहीं बाहर गया था, जहां उसने इस तरह से वन्यजीवों को शोपीस में रखकर बेचते देखा जिसके बाद उसने इसकी यहां शुरूआत की। इनकी बिक्री वह ऑनलाइन माध्यम से ही करता था।
फिलहाल अधिकारियों ने दुकानदार की पूरी जानकारी अपने पास जुटाने के साथ ही यहां से बरामद तितलियों, बिच्छू और अन्य वन्य जीवों को कब्जे में लेकर लैब में भेज दिया है।अब अधिकारी लैब रिपोर्ट आने व अधिकारियों के अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं। आदेशों व रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल दुकानदार को विभाग ने अपनी नजरें जमा ली हैं।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान