कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी बवानीखेड़ा में विधायक कपूर वाल्मीकि के भतीजे की शादी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत का दावा किया। पर वो अधिकतर सवालों को नज़रअंदाज़ करते दिखे, लेकिन सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के दावों पर भी उन्होंने ठेठ हरियाणवी में करारा कटाक्ष किया।
मुआवजा कंपनियाँ देती है, कम होने पर सरकार डबल करके थोड़ी देगी
वहीं हरियाणा में बर्बाद फसलों का बीमा कंपनियों द्वारा पिछली साल 2500 करोड़ रू के क़रीब मुआवजा जारी करने और इस बार महज 250 करोड़ रुपये ही जारी करने के सवाल पर मंत्री कृष्ण बेदी अनजान नज़र आए। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। जब उन्हें याद दिलाया गया कि उनके ही पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने ये मुद्दा उठाया है तो बोले की सरकार ने सभी किसानों को बीमा योजना से जोड़ा है। मुआवजा कंपनियाँ देती है। कम होने पर सरकार डबल करके थोड़ी देगी।
मैं किसकी परफॉर्मेंस बताऊँ, मुझे खुद की परफॉर्मेंस पता नहीं
वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली द्वारा पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को भाजपा में आने का निमंत्रण देने के सवाल पर को मंत्री नज़रअंदाज़ करते दिखे। पहले तो इस सवाल पर उन्होंने कहा कि किस अध्यक्ष ने निमंत्रण दिया हुड्डा को, फिर बड़ौली का नाम याद दिलाया तो बोलो, हमारे अध्यक्ष निमंत्रण दे रहे हैं और इस पर हुड्डा आते हैं तो अध्यक्ष के साथ मैं भी उनका स्वागत करूँगा। यही नहीं, जब कुछ मंत्रियों की परफॉर्मेंस ख़राब होने से सीएम की नाराज़गी को लेकर सवाल किया तो बेदी ने हंस कर कहा कि मैं किसकी परफॉर्मेंस बताऊँ। मुझे खुद की परफॉर्मेंस पता नहीं।
हुड्डा जैसे जीतणे लगे तो हम खाम खां ध्याड़े भर रे सां
इसके साथ की दिल्ली में कांग्रेस की हार के सवाल को उन्होंने कांग्रेस पर टाल दिया। ये ज़रूर कहा कि कांग्रेस का अब कोई नाम लेना नहीं रहा। कांग्रेस में भगदड़ मची है। बवानीखेड़ा से भी कोई विकेट गिर सकता है। वहीं कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत के दावे पर बैदी ने ठेठ हरियाणवी में कटाक्ष कर कहा कि ये दीपेन्द्र हुड्डा जैसे जीतने लगे तो हम खाम खां ध्याड़े भर रे सां।
उन्होंने दावा किया कि लोग मोदी व नायब सैनी के हँसते चेहरे के साथ हैं और निकाय चुनावों में हरियाणा में भाजपा हर जगह ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। भले कृष्ण बेदी कई सवालों से अनजान दिखे पर भाजपा की जीत का बड़ा दावा कर दीपेन्द्र हुड्डा के दावे पर कटाक्ष करने से नहीं चूके।
related
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
सैलजा बोलीं- कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता समानता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम