सरकारी कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का कोई कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ना ही किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त किया जाएगा। उक्त हिदायत हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को दी। गंगवा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखें। यदि किसी स्तर पर सड़क निर्माण या अन्य कार्यों में लापरवाही पाई गई तो न केवल अधिकारियों पर कार्रवाई होगी बल्कि संबंधित एजेंसी पर भी कार्रवाई निश्चित है।
समय-समय पर निर्माण कार्यों की चेकिंग होती है और आगे भी होती रहेगी
बता दें कि लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा रविवार को हिसार में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। मंत्री गंगवा ने कहा कि समय-समय पर निर्माण कार्यों की चेकिंग होती है और आगे भी होती रहेगी, ताकि जनता के पैसे का सही जगह व सही समय पर सदुपयोग करवाया जा सके।
सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए
उन्होंने हिसार की आटो मार्केट की सीवरेज व्यवस्था के बारे में पूछे एक सवाल के जवाब में कहा कि यह मामला ध्यान में आते ही अधिकारियों को सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। केवल आटो मार्केट या हिसार ही नहीं बल्कि हर जगह की सीवरेज व सड़क व्यवस्था को उत्तम क्वालिटी के साथ सही करने के निर्देश दिए गए हैं।
20 में 17 पार्षद भी भाजपा के जीते हैं, जो 'एक रिकॉर्ड है'
उन्होंने कहा कि हिसार नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रवीण पोपली लगभग 65 हजार मतों से चुनाव जीते हैं, जो ऐतिहासिक जीत है। इसके अलावा 20 में 17 पार्षद भी भाजपा के जीते हैं, जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि यह सब केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा भाजपा के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों का अभिनंदन भी किया।
उनकी जिम्मेवारी व जवाबदेही बढ़ गई
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने संबोधित करते हुए कहा कि मेयर व पार्षदों की जीत के साथ ही उनकी जिम्मेवारी व जवाबदेही बढ़ गई है। सभी का प्रयास होना चाहिए कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर चलते हुए जनता की आशाओं के अनुरूप काम करते हुए शहर में विकास को नई गति प्रदान करें। इस अवसर पर नगर निगम नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री अनूप धानक व डॉ कमल गुप्ता तथा जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम