मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार आम जनमानस को सहूलियत देने के लिए 24 घंटे कार्य कर रही है। देश व प्रदेश में समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्या और सोच को जहन में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार की जा रही है। इन योजनाओं से समाज के सभी लोगों का उत्थान हो रहा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को देर सायं लाडवा के एक निजी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
केन्द्र और प्रदेश की तमाम योजनाओं को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हल्का के कार्यकर्ताओं व आमजन के मन की बात को सुना। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी, मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केन्द्र और प्रदेश की तमाम योजनाओं को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और कहा कि सरकार की एक-एक योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ता का मुख्य दायित्व है।
कार्यकर्ताओं ने अपने संघर्ष से ट्रिपल इंजन की सरकार को बनाया
इस प्रदेश में जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने अपने संघर्ष से ट्रिपल इंजन की सरकार को बनाया है,ठीक उसी प्रकार इस ट्रिपल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका भी अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपए की सौगात देने के लिए हरियाणा में आ रहे है। प्रधानमंत्री हिसार में एयरपोर्ट का उद्घाटन और यमुनानगर में 800 मेगावाट के थर्मल प्लांट का शिलान्यास सहित अनेक परियोजनाओं की सौगात देंगे।
सरकार तीन गुणा तेज गति के साथ विकास कार्य करवाएंगी
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति को आधार बना कर ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुणा तेज गति के साथ विकास कार्य करवाएंगी। प्रदेश के सभी हल्कों में छोटी और बड़ी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पूरा खाका भी तैयार कर लिया गया है। प्रदेश के हर व्यक्ति को खुशहाल बनाने की सोच लेकर सरकार आगे बढ़ रही है।
आमजन की एक-एक समस्या को तवज्जो देकर सरकार समाधान कर रही
इसके साथ ही आमजन की एक-एक समस्या को तवज्जो देकर सरकार समाधान कर रही है। आमजन को अपनी समस्या लेकर चंडीगढ़ ना आना पड़े, इसके लिए जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर सप्ताह में 2 दिन समाधान शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
related
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
थाली पर दबाव: खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई महंगाई, अब ग्लोबल टेंशन से कच्चे तेल में उबाल का डर
अभय चौटाला का सरकार पर तीखा हमला: सैनी को बताया 'डमी सीएम', गेहूं खरीद के नियमों को कहा 'तानाशाही'
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना