कांग्रेस नेता और थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा पहलगाम आतंकी हमले का शिकार हुए नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के निवास पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा परिवार को ढांढस बंधाया और पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।
यह अमानवीय घटना अब तक की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में से एक
वहीं पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए जो भी इस साजिश में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह घटना सुरक्षा में बड़ी एक चूक को दशार्ती है और सरकार व सुरक्षा एजेंसियों की विफलता को भी उजागर करती है। अरोड़ा ने कहा यह अमानवीय घटना अब तक की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में से एक है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वो कम है।
इस लड़ाई में एकजुटता की जरूरत
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार रैली में दिए गए बयान पर भी अशोक अरोड़ा ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि 'यह अच्छी बात है कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ खड़ा है। इस लड़ाई में एकजुटता की जरूरत है। रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। अभी पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद से लड़ने की दिशा में काम करे, यही जरूरी है।
देश को बांटने और लोगों को आपस में लड़वाने की एक बड़ी कोशिश
उन्होंने कहा कि यह 'देश को बांटने की एक बड़ी साजिश' है। यह देश को बांटने और लोगों को आपस में लड़वाने की एक बड़ी कोशिश है। आज आतंकवाद पूरी दुनिया की एक बड़ी समस्या है, लेकिन यह पहली बार हुआ है कि जब आतंकियों ने नाम पूछ-पूछकर लोगों को मारा। पहले आतंकी आते थे, गोलियां चलाते थे और चले जाते थे, लेकिन अब घटनाएं बदल रही हैं। सबको एकजुट हो इसके खिलाफ लड़ना होगा।
वाड्रा ने अपनी सोच बताई है और कहा है कि इससे पार्टी का कोई ताल्लुक नहीं
बता दें कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा था कि देश में मुसलमान असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि यही कारण है कि आतंकी नाम पूछकर हत्याएं कर रहे हैं। वहीं, भाजपा ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। साथ ही, रॉबर्ट वाड्रा को माफी मांगने के लिए कहा है। हालांकि, वाड्रा ने अपनी सोच बताई है और कहा है कि इससे पार्टी का कोई ताल्लुक नहीं है।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम