हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तानी सांसद के बाबरी की पहली ईंट पाक सैनिक द्वारा लगाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि “यह शायद सपने में बोल रहे हैं क्योंकि यह काम सपने में भी नहीं हो सकता। बाबरी की एक-एक ईंट उखाड़ कर फेंक दी गई है। वहां भव्य राम मंदिर बन गया है और इन्हें अब भी बाबरी याद आ रही है। पाकिस्तानी सांसद नींद के सपने में ये बोल रही हैं”। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाएगा
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाएगा। वहीं जातीय जनगणना को लेकर राहुल गांधी बोले है कि हमने पहले ही कहा था, जाति जनगणना करवानी ही पड़ेगी, हम करवा कर रहेंगे, के सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल कोई भी फैसला करने से पहले उसका राष्ट्रव्यापी अध्ययन करवाता है।
विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि..
जो उसमें फैसला आता है उसके मुताबिक निर्णय लिया जाता है। अधिकतर लोगों का मानना था कि जातिगत गणना करानी चाहिए इसलिए सरकार ने उसे स्वीकार कर लिया। विज ने तंज कसते हुए कहा कि अब राहुल गांधी तो कुछ भी कहते हैं वो तो ये भी कह रहे थे हफ्ते में एक दिन चंद्रमा नीचे आएगा। राहुल गांधी ने तो कई बातें कहीं हैं।
युद्ध की तैयारी हो रही है...
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को आतंकियों के खिलाफ कड़ी और स्पष्ट कार्रवाई करना चाहिए। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री गंभीरता के साथ बोल चुके है कहीं भी टालमटोल नहीं है। युद्ध की तैयारी हो रही है। पाकिस्तान डरा हुआ है उनके नेता कह रहे हैं कि कभी भी हमला हो सकता है। लेकिन हमला सब कुछ देखकर किया जाता है, यह ज्ञान राहुल गांधी को नहीं है क्या?।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम