हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती के अवसर पर जिस एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल की शुरूआत की थी, उससे भारत की एकता एवं अखंडता और अधिक मजबूत होगी। मुख्यमंत्री आज अपने आवास "संत कबीर कुटीर" में हरियाणा में रह रहे विभिन्न राज्यों से जुड़े उनसे मिलने आए प्रबुद्ध लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में रहने वाले विभिन्न राज्यों के कर्मठ लोगों का हरियाणा के विकास में अहम योगदान है। सभी के भाईचारे और सहयोगात्मक भाव से हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
विकसित भारत के सपने को पूरा करने में सहयोग करें
उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे सभी प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वर्ष 2015 में शुरू हुआ 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान' एक विचार से आगे बढ़कर, आज भारत की आत्मा को जोड़ने वाला राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की "सबका साथ सबका विकास" की सोच से प्रेरित बताया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के इस अभिनव अभियान के माध्यम से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान से राज्यों के बीच बेहतर समझ और जुड़ाव पैदा होगा, जिससे देश की एकता सुदृढ़ होगी।
जब भारत के कोने-कोने से लोग एक साथ आएं, तो श्रेष्ठ भारत की नींव और मजबूत होती
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अलग -अलग राज्य भले ही भूगोल में अलग हों, लेकिन हमारे बीच का रिश्ता इतिहास, संस्कृति, बलिदान और संघर्ष की साझी विरासत का है। सभी राज्यों की बौद्धिक समृद्धि मिलकर हमें यह संदेश देती है कि जब भारत के कोने-कोने से लोग एक साथ आएं, तो श्रेष्ठ भारत की नींव और मजबूत होती है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि देश के किसी भी नागरिक को अपना कारोबार करने में कोई परेशानी न आए।
गरीब लोगों को मुक़्त अनाज देकर हर गरीब का पेट भरा
कोरोना काल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब लोगों के काम धंधे ठप हो गए थे तो प्रधानमंत्री ने गरीब लोगों को मुक़्त अनाज देकर हर गरीब का पेट भरा था। इस अवसर पर हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता, पूर्व मेयर मदन चौहान, संजय ठेकेदार भी उपस्थित थे।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम