कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निदेर्शानुसार विद्यार्थी हित में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2025-26 में केयू के विभिन्न विभागों के पीजी प्रोग्राम्स व यूजी एंड इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 जून कर दी है। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि दाखिले के इच्छुक आवेदक अब केयू पीजी प्रोग्राम्स व यूजी एंड इंटिग्रेटिड प्रोग्राम में दाखिले के लिए बिना विलम्ब शुल्क के 17 जून, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पीजी प्रोग्राम्स व यूजी एंड इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा संबंधी शेड्यूल के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है तथा पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूके डॉट एसी डॉट इन से प्राप्त कर सकते हैं।
यूजी एवं इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स में 17 जून तक कर सकते हैं आवेदन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रोग्राम में दाखिले की प्रक्रिया 24 मई से जारी है। यूजी एवं इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स बीबीए आनर्स, एमबीए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम, बीएफए, बीएएलएलबी आनर्स पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में आवेदक 17 जून रात्री 23.55 बजे तक बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। पीजी प्रोग्राम्स में 17 जून तक कर सकते हैं आवेदन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रोग्राम्स में दाखिले की प्रक्रिया 24 मई से जारी है। आवेदन एमए, एमएससी, एमकॉम, एमलिब, एमएचएम एंड सीटी, एमटीटीएम, एमबीए, बीएड स्पेशल एजुकेशन, एम एड स्पेशल एजुकेशन, एमपीएड, बीपीएड, एलएलबी प्रोफेशनल, एमएफए, एलएलएम, एमफामेर्सी व एमसीए प्रोग्राम्स में 17 जून रात्री 23.55 बजे तक बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन कर सकते है।
आईआईएचएस में आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (पूर्व नाम यूनिवर्सिटी कॉलेज) में विभिन्न प्रोग्राम्स में सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2025 से जारी है। वहीं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित है। आईआईएचएस की प्राचार्य प्रो. रीटा दलाल ने बताया कि सभी प्रोग्राम्स में दाखिले मेरिट के आधार पर किए जांएगे। इसके साथ ही आईआईएचएस में केजी-टू-पीजी स्कीम के तहत यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को दाखिले के तहत् लाभ मिलेगा। एनईपी 2020 के तहत 13 विषयों में ऑनर्स शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी https://iums.kuk.ac.in/anon_admissionHome.htm लिंक पर जाकर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?