हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा आगामी 15 अगस्त, 2025 से निजी वाहनों के लिए 3,000 रुपये का फास्टैग आधारित वार्षिक पास की शुरूआत के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि इस योजना से निजी वाहन मालिकों को काफी लाभ मिलेगा। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा फास्टैग आधारित वार्षिक पास की शुरूआत के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
गाड़ियों के खड़े होने से पेट्रोल/डीजल भी बर्बाद होता था
उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है और इस निर्णय से निजी वाहन मालिकों को काफी सुविधा मिलेगी क्योंकि निजी वाहन मालिकों को अपने वाहनों के साथ बार-बार टोल प्लाजा पर खड़ा होना पड़ता था और उनका समय नष्ट होने के साथ-साथ गाड़ियों के खड़े होने से पेट्रोल/डीजल भी बर्बाद होता था।
कई बार लोगों का टोल को लेकर विवाद भी हो जाता था
विज ने कहा कि टोल प्लाजाओं पर कई बार लोगों का टोल को लेकर विवाद भी हो जाता था, लेकिन अब इस निर्णय से लोगों को राहत मिलेगी और वित्तीय तौर पर भी जनता को लाभ होगा। विज ने कहा कि वार्षिक पास पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध और लागत प्रभावी यात्रा प्रदान करने में मदद करेगा इसलिए मैं इस निर्णय का स्वागत करता हूं। उल्लेखनीय है कि सरकार 15 अगस्त, 2025 से निजी वाहनों के लिए 3,000 रुपये का फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू करेगी। यह पास सुविधा विशेष रूप से गैर-वाणिज्यिक निजी वाहनों के लिए तैयार की गई है।
एक्टिव होने की तारीख से एक साल या 200 यात्राओं तक के लिए वैध रहेगा
यह पास एक्टिव होने की तारीख से एक साल या 200 यात्राओं तक के लिए वैध रहेगा। सक्रिय होने की तारीख से एक साल या 200 यात्रा, में से जो भी पहले होगा, तब तक यह मान्य होगा। यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा। गौरतलब है कि वार्षिक पास को सक्रिय करने, नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा एप और एनएचएआई या सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।
related
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
सैलजा बोलीं- कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता समानता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम