हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘पंजाब को माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हुए नहर बनवाकर पानी देने का काम करना चाहिए ताकि लोगों की प्यास भी बुझ सकें और सूखे खेतों को पानी भी मिल सकें’’। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पंजाब व हरियाणा के बीच एसवाईएल को लेकर होने वाले बैठक के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब पहले एक ही थे, और हमारा सब कुछ सांझा था लेकिन फिर पंजाब से हरियाणा अलग हो गया।
हमारा पानी पर बराबर का हक
उन्होंने कहा कि हमारा पानी पर बराबर का हक है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी हरियाणा के पक्ष में फैसला दिया हुआ है लेकिन हरियाणा और पंजाब के संबंधों को खराब करने के लिए पंजाब बार-बार ऐसे कदम उठाता है कि हरियाणा को उसके हक का पानी न मिलें जबकि पानी पाकिस्तान में जा रहा है जिसे पंजाब कबूल कर रहा है और उसको रोकने का पंजाब की सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने सिंधू जल समझौता रद्द करने की बात की है क्योंकि उस समय की सरकार द्वारा किए गए गलत निर्णय के तहत 80 प्रतिशत पाकिस्तान को दे दिया था और हमारे प्यासे खेतों का ध्यान नहीं रखा गया था।
सिंधू नदी हमारी है और सिंधू का पानी पी-पीकर ही हम हिन्दू बने हैं
तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने खुद पाकिस्तान में जाकर इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा कि सिंधू नदी हमारी है और सिंधू का पानी पी-पीकर ही हम हिन्दू बने हैं। केन्द्र सरकार उस पानी पर रोक लगा रही हैं लेकिन पंजाब पाकिस्तान में जाने वाले पानी पर रोक नहीं लगा रहा है। उन्होंने कहा कि जो जमीन अधिग्रहण की गई थी उसको भी पंजाब ने डीनोटिफाई कर दिया और विधानसभा बुलाकर समझौता रद्द कर दिया। विज ने कहा कि पंजाब की संस्कृति छबीलें लगाने की है, पंजाब की संस्कृति प्यासों को पानी पिलाने की है और पंजाब अपनी संस्कृति को कैसे भूल गया।
related
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
सैलजा बोलीं- कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता समानता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम