इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार पर हजारों करोड़ रुपए का धान घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार और राइस मिलरों ने मिलीभगत करके मंडियों में सरेआम फर्जी गेट पास बनाए, बिहार और उत्तर प्रदेश से ट्रकों में भर-भर कर सस्ता धान लाए, रिकॉर्ड में फर्जी धान खरीद दिखाई गई और इन फर्जी चीजों की करोड़ों रुपए की पेमेंट भी कर दी गई।
हजारों करोड़ रुपए हजम कर गए
भ्रष्टाचार इस कदर बीजेपी की सरकार की रग-रग में फैल चुका है कि डिफॉल्टर मिलरों को भी मिलिंग के लिए धान दिया गया और हर बार की तरह इस बार भी उन्हीं डिफॉल्टर राइस मिलरों ने बीजेपी सरकार के संरक्षण में फजीर्वाड़ा करके दबा के घोटाला किया और हजारों करोड़ रुपए हजम कर गए। अबकी बार जलभराव एवं हल्दी बिमारी के कारण उपज 35 से 40 प्रतिशत कम हुई लेकिन फिर भी मंडियों में तय लक्ष्य से कहीं ज्यादा धान आया।
किसानों को सुबह 4 बजे लाइन में लगकर भी खाद की जगह लाठियां मिली
यही भ्रष्टाचार का हाल पैक्सों में भी जम कर चला और किसान खाद के लिए तरस और किसानों के लिए आए खाद को कालाबाजारी करके सरेआम बेचा गया। किसानों को अपने घर की महिलाओं के साथ सुबह 4 बजे लाइन में लगकर भी खाद की जगह लाठियां मिली। अगर किसी किसान को थोड़ा बहुत खाद मिला भी तो उसके साथ फसल के लिए जो जरूरी नहीं था वो सामान खरीदने पर मजबूर किया गया। आज हरियाणा में बीजेपी की सरकार में किसान, मजदूर छोटा व्यापारी और कर्मचारी समेत सभी वर्ग बेहद दुखी हैं और बीजेपी से बुरी तरह से त्रस्त हैं।
related
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
सैलजा बोलीं- कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता समानता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम