यमुनानगर में इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि अगर विपक्ष ने एकता नहीं दिखाई तो सभी विपक्षी नेताओं को ईडी के माध्यम से जेल भेजा जाएगा। अगर विपक्ष एकजुट नहीं हुआ तो आगे आने वाले चुनाव नहीं होंगे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जिसका जीता जागता उदाहरण अभी दिखाई भी दे रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो नेता मुखर होकर सरकार से लड़ रहे हैं, उन्ही पर ईडी का दुरुपयोग लगातार किया जा रहा है। अभय चौटाला ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को समझना होगा कि जेल जाना है या इकट्ठे होकर भाजपा का मुकाबला करना है। उन्होंने कहा कि एकमत होकर ही भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
भाजपा लगातार ईडी का कर रही है दुरुपयोग
चौटाला ने अपने संमधि एवं पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा लगातार ईडी का दुरुपयोग कर रही है। चौटाला ने कहा कि हम भाजपा को कहना चाहेंगे कि ऐसी कार्रवाई से हमारा न कोई नेता और न ही कोई कार्यकर्ता डरने वाला है। हम सबके सामने है कि दिलबाग सिंह के घर से न तो कोई दस्तावेज मिले हैं और न ही कोई कैश मिला है। जिसके घर से कैश मिला है, वह बड़े ही आराम से घर बैठा है।
विपक्ष को एकजुट होने की जरुरत
अभय चौटाला ने घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना काल से लेकर अब तक विधानसभा में बारी-बारी इन मुद्दों को उठाया गया। केवल धान घोटाला ही ऐसा घोटाला है, जिसमें कई हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। इसके अलावा शराब और रजिस्ट्री का घोटाला भी है। हर आदमी को प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर लूटा जा रहा है। उन्होंने लगातार विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से घोटाले को लेकर सवाल पूछे हैं, लेकिन भाजपा की तरफ से मेरे सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। ऐसे में विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा को आईना दिखाने की जरूरत है।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम