
हरियाणा कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टिकट को लेकर जद्दोजहद शुरू हो चुकी है। अलबत्ता हरियाणा कांग्रेस के पास 10 लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 314 कैंडिडेट्स के आवेदन पहुंचे हैं। वहीं सबसे ज्यादा आवेदन पूर्व सीएम हुड्डा की पकड़ वाली सीट सोनीपत से आए हैं। यहां से 79 कैंडिडेट्स ने पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए आवेदन किए हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा 48 आवेदन करनाल से आए हैं। इसके अलावा टिकट लड़ने के इच्छुक कैंडिडेट्स के कुरुक्षेत्र से 45, अंबाला व सिरसा दोनों से 40-40 प्रत्येक, हिसार से 34, गुरुग्राम से 10, फरीदाबाद से 9, भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से 6 और रोहतक से सबसे कम 6 ने टिकट के लिए दावेदारी जताई, वहीं 30 में से 2 मौजूदा विधायकों ने भी लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाने की दावेदारी ठोकी है। पार्टी के द्वारा अब इन सभी दावेदारों के नामों को हाईकमान के पास भेजा जाएगा, जहां उन पर विचार किया जा सकता है।
कौन कहां से जता रहा दावेदारी
कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, जबकि पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने फरीदाबाद लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी ठोकी है। पूर्व एमपी सुशील इंदौरा व पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी ने सिरसा लोकसभा सीटों से टिकट मांगे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी ने हिसार से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है, जबकि पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य शर्मा ने करनाल से कांग्रेस का टिकट मांगा है। पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे विजय प्रताप सिंह फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सुभाष यादव गुरुग्राम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। पूर्व विधायक जेपी नागर ने फरीदाबाद लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी ठोकी है।
कांग्रेस विधायक दल के उप नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद गुरुग्राम से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबकि पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक राव दान सिंह गुरुग्राम व भिवानी-महेंद्रगढ़ दोनों लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने के चाहते हैं। हरियाणा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, जबकि पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने फरीदाबाद लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी ठोकी है। पूर्व एमपी सुशील इंदौरा व पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी ने सिरसा लोकसभा सीटों से टिकट मांगे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी ने हिसार से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है, जबकि पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य शर्मा ने करनाल से कांग्रेस का टिकट पर दावेदारी जताई है।
एसआरके ग्रुप से सुभाष ने गुरुग्राम से ठोकी दावेदारी
पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे विजय प्रताप सिंह फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सुभाष यादव गुरुग्राम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के एसआरके गुट ने सुभाष यादव की कांग्रेस में जॉइनिंग कराई थी। पूर्व विधायक जेपी नागर ने फरीदाबाद लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी ठोकी है। कांग्रेस नेता कर्नल रोहित चौधरी ने सोनीपत लोकसभा सीट से टिकट मांगा है, जबकि पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया भी सोनीपत से ही चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह के बेटे गौरव संपत सिंह ने हिसार में टिकट की दावेदारी की है।
चुनाव जीतने वाले चेहरों पर ही दांव लगाया जाएगा
हरियाणा कांग्रेस में आवेदन के बाद अब हाईकमान इन नामों को लेकर जल्द ही सर्वे का काम शुरू करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक तो सर्वे के बाद ही नामों पर कोई फैसला होगा। हालांकि पार्टी का अभी सभी लोकसभा सीटों पर सर्वे का काम जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस अपने आंतरिक सर्वे करा रही है और चुनाव जीतने वाले चेहरों पर ही दांव लगाया जाएगा।
related

.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ
.webp)
गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए खुद फील्ड में उतरे मंत्री, बनाया फुल प्रूफ प्लान, अधिकारियों की खैर नहीं
Latest stories

मुख्यमंत्री ने 'एक ही क्लिक' में सैंकड़ों जरूरतमंदों को दिया आर्थिक मदद का तोहफा, 7.48 करोड़ रुपए की राशि जारी
.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ