राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने गांव वैसर में भाजपा के गांव चलो अभियान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों के कारण ही अंतोदय की भावना से काम किया जा रहा है। सरकार एक समान विकास करा रही है, यही कारण है कि विश्व में प्रधानमंत्री मोदी का बोलबाला है। सांसद कृष्ण लाल पंवार के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
मोदी ने विश्व में भारत की शान को बढ़ाया
उन्होंने कहा कि मोदी ने विश्व में भारत की शान को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में देश में ही हथियार और उपकरण बनाए जा रहे हैं और स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधान मंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह तथा महान किसान वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा कर किसानों का सम्मान किया है। इसके साथ ही पूर्व प्रधान मंत्री पी वी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की घोषणा कर विद्वता का सम्मान किया।
प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा प्रदान करते हुए आयुष्मान योजना को बनाया है, जिससे हर आदमी अपने स्वास्थ्य को लेकर सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और अन्य लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी करें।
related
धान खरीद में देरी पर भड़के अभय चौटाला, बोले- दो दिन में धान खरीद शुरू करो, वरना लठ लेकर मंडी आऊंगा
संवादहीनता से उपजे आंदोलन: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों बताया Gen-Z को सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी?
₹4,200 करोड़ का एक्सप्रेसवे पंखों से सुखाया गया! अखिलेश यादव बोले- 'यह भाजपाई तरक्की की नई हवा है'
Latest stories
‘चंद्रावल’ की याद से ‘फुलन’ तक...सूट की जेब पर लगा एक छोटा-सा 'ब्रोच' और उससे जुड़ी अभिनेता आकाश दहिया की एक 'बड़ी कहानी'
गुरुग्राम में अस्पताल पर सियासत, बिना नाम लिए राव नरबीर पर आरती राव का तंज, बोलीं- ‘कुछ लोगों को मेरा चाय पीना अच्छा नहीं लगता’
धान खरीद में देरी पर भड़के अभय चौटाला, बोले- दो दिन में धान खरीद शुरू करो, वरना लठ लेकर मंडी आऊंगा