किसानों के दिल्ली कूच को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। एक तरफ जहां किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं तो वहां तैनात पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़कर किसानों को वापस खदेड़ने का प्रयास कर रही है। सूत्रों के मुताबिक कई किसानों को हिरासत में भी लिया गया है। इसी बीच किसानों के मुद्दे पर हरियाणा बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि किसान संतुष्ट हैं लेकिन आंदोलनकारी आंदोलन कर रहे हैं, जबकि आम किसान कह रहा है कि इससे बेहतर कोई सरकार नहीं है। वहीं कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की एमएसपी की मांग को जायज बताया है। तो पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत किसानों के साथ चर्चा करनी चाहिए और उनकी बात माननी चाहिए।
किसान संतुष्ट हैं लेकिन आंदोलनकारी आंदोलन कर रहे हैं
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों के लिए जो काम किया है वो पहले किसी सरकार ने नहीं किया। हम किसानों के साथ हैं। मुझे लगता है कि इसके पीछे राजनीति है। सरकार चाहती है कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हों। सभी मुद्दे बातचीत से हल हों। किसान संतुष्ट हैं लेकिन आंदोलनकारी आंदोलन कर रहे हैं, जबकि आम किसान कह रहा है कि इससे बेहतर कोई सरकार नहीं है। वहीं बहादुरगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के साथ हुए समझौते का पालन करना चाहिए। किसानों की एमएसपी की मांग बिल्कुल जायज है। किसानों के साथ बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से समझौता किया जाए। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जहां तक किसानों की मांगों का सवाल है, केंद्र सरकार को तुरंत किसानों के साथ चर्चा करनी चाहिए और उनकी बात माननी चाहिए।
किसानों को ट्रैक्टरों पर आने की अनुमति नहीं देंगे
शंभू बॉर्डर पर किसानों के पहुंचने को लेकर अंबाला रेंज आईजी सिबाज कविराज ने कहा कि हम पंजाब से आने वाले किसानों का स्वागत करते हैं, लेकिन अगर वे ट्रैक्टरों से आते हैं तो इससे लोगों को समस्या हो सकती है। वे बसों से ट्रेनों से या पैदल यात्रा कर सकते हैं। आमजन की परेशानियों को देखते हुए किसानों को ट्रैक्टरों पर आने अनुमति नहीं देंगे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?