हरियाणा के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रख्यात सारंगी वादक मामन खान का बीमारी के चलते बुधवार को उनका निधन हो गया। जानकारी अनुसार हिसार जिले के हलका बरवाला के गांव खरक पुनिया निवासी मामन खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते बुधवार को एक निजी अस्पताल में मामन खान ने अंतिम सांस ली।
एक उच्च कोटि के कलाकार को खो दिया
हिसार उपायुक्त प्रदीप दहिया ने मामन खान के निधन पर खेद जताते हुए कहा कि देश ने मामन खां के रूप में एक उच्च कोटि के कलाकार को खो दिया है। उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय मामन खां ने 9 वर्ष की उम्र से ही सारंगी को अपना साथी बना लिया था। विभिन्न कार्यक्रमों में वे अपने दादा के साथ सारंगी वादन के लिए जाते थे। सारंगी बेहद मुश्किल साज है, फिर भी वह इस कला में पारंगत हुए।
देश ही नहीं विदेशों भी किया देश का नाम रोशन
ग़ौरतलब है कि वयोवृद्ध सारंगी वादक मामन खान हरियाणा सरकार द्वारा सरस्वती सम्मान और कला रतन से भी सम्मानित किए जा चुके थे। मामन खान लोक संपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने सारंगी वादन से देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी नाम कमाया। उन्होंने लीबिया, सीरिया, कुवैत, घाना, बुर्किना फासो, मोरक्को, ट्यूनिशिया, दुबई और नेपाल सहित 20 से अधिक देशों में भारत का नाम रोशन किया। बता दें कि मामन खान ने ट्रेन टू पाकिस्तान फिल्म में सारंगी की धुन देकर खूब प्रसिद्धि पाई थी।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?