हरियाणा में जब से भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जीजेपी) का गठबंधन टूट गया है, तब से जीजेपी में भारी उथल-पुथल मची हुई है। पार्टी छोड़कर जाने वालों की लंबी लाइन लग गई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मां और हिसार से जीजेपी की प्रत्याशी नैना चौटाला ने इन नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है।
नैना ने कहा, "यह पार्टी का बुरा वक्त है। जो लोग अभी साथ हैं, वही सच्चे वर्कर हैं। बाकी तो आया राम गया राम वाले हैं, 2019 में आए थे, 2024 में जा रहे हैं।" उन्होंने राधिका गोदारा के इस्तीफे पर हैरानी जताई, क्योंकि वह उनकी बुआ लगतीं हैं। नैना ने कहा कि राधिका लालच में पड़ गईं, लेकिन वहां भी उसकी इच्छा पूरी नहीं होगी।
नैना ने कहा, "परिवार में भी बच्चों को बांधकर नहीं रख सकते। पार्टी भी परिवार जैसी है। कोई दबिश से वर्कर को साथ नहीं रख सकता।" उन्होंने लोगों से कहा कि वोट देते समय उम्मीदवार और उसके परिवार के कामों को देखें। उन्होंने दुष्यंत के कामों की तारीफ की - संसद में ट्रैक्टर लेकर गए, किसानों का टोल टैक्स माफ करवाया, गाँवों में पानी पहुंचाया।
नैना ने कहा, "लोग कहते हैं दुष्यंत ने सांसद रहते काफी काम किए। मैंने भी उन्हीं से प्रेरित होकर पानी के टैंकर लगवाए थे।" वह लगातार हिसार में प्रचार कर रही हैं, क्योंकि लोगों को यहां के सांसद का नाम भी याद नहीं है। उन्होंने पार्टी छोड़ने वालों पर तंज कसते हुए कहा, "ये लोग पार्टी के हितैषी नहीं हो सकते।"
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम