
हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज कुलदीप बिश्नोई को मनाने के लिए भाजपा ने कवायद शुरू कर दी है। इस जिम्मेदारी को खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संभाला है। सीएम गुरुवार को दिल्ली स्थित बिश्नोई हाउस में कुलदीप बिश्नोई से मिलने पहुंचे। यहां सीएम ने बिश्नोई परिवार के साथ ब्रेकफास्ट किया।
कुलदीप बिश्नोई की प्रतिक्रिया
मुलाकात के बाद कुलदीप बिश्नोई ने कहा, "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं संगठन महामंत्री सुरेंद्र पूनिया का दिल्ली आवास पर आगमन हुआ। लोकसभा चुनाव सहित कई विषयों पर उनके साथ विस्तृत सकारात्मक चर्चा हुई। मेरी कोई नाराजगी नहीं है। मैं शुरू से ही भाजपा के साथ हूं।"
चुनाव प्रचार पर बोले कुलदीप
हिसार में चुनाव प्रचार को लेकर कुलदीप बिश्नोई ने कहा, "हिसार से बीजेपी को जिताएंगे। प्रदेश में बीजेपी के लिए एक तरफा माहौल बना हुआ है।" वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, "कुलदीप बिश्नोई ने नाश्ते पर बुलाया था। हमारे बीच कोई नाराजगी नहीं है। कांग्रेस मैदान में उतरने से डर रही है। भव्य बिश्नोई आने वाले समय के नेता हैं।"
View this post on Instagram
टिकट विवाद की पृष्ठभूमि
कुलदीप बिश्नोई हिसार सीट से भाजपा की टिकट के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उनकी जगह पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने निर्दलीय विधायक और नायब सैनी सरकार के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को टिकट दे दी है।
कुलदीप-भव्य की प्रतिक्रिया
इसके बाद कुलदीप-भव्य ने न केवल भाजपा उम्मीदवार से दूरी बना ली बल्कि कुलदीप ने सोशल मीडिया पर यह भी लिखा कि वे कांग्रेस में नहीं जा रहे हैं। इससे उनके पार्टी छोड़ने के संकेत सामने आने लगे। रणजीत सिंह चौटाला की टिकट फाइनल होने के तुरंत बाद ही भव्य बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर लिखा था, "राजनीति में आपकी लोकप्रियता ही अक्सर आपकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित होती है।" इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने एक वीडियो जारी कर नाराजगी जाहिर की थी।
संक्षिप्त इतिहास
वर्ष 2011 में कुलदीप बिश्नोई की हरियाणा जनहित कांग्रेस के साथ भाजपा ने हरियाणा में गठबंधन किया था। 2016 में कुलदीप ने हजकां का विलय कांग्रेस में कर लिया। 2022 में वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
related

.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ
.webp)
गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए खुद फील्ड में उतरे मंत्री, बनाया फुल प्रूफ प्लान, अधिकारियों की खैर नहीं
Latest stories

मुख्यमंत्री ने 'एक ही क्लिक' में सैंकड़ों जरूरतमंदों को दिया आर्थिक मदद का तोहफा, 7.48 करोड़ रुपए की राशि जारी
.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ