हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप को टिकट देकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी और पांच बार के विधायक करण सिंह दलाल को निराश किया है। दलाल फरीदाबाद में काफी मेहनत कर रहे थे और टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे। वहीं किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को भी टिकट नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिली।
करण दलाल की नाराजगी और पंचायत बुलाने की घोषणा
अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए करण सिंह दलाल ने कहा कि वह दो साल से चुनाव की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि महेंद्र प्रताप तो पहले ही पार्टी को लिख दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते, फिर भी पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया। दलाल ने सोमवार को बल्लभगढ़ के झाड़सैंतली गांव में समर्थकों की एक पंचायत बुलाई है, जहां वह अपना आगे का रुख तय करेंगे।
निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी और राजनीति छोड़ने की धमकी
अपने समर्थकों से मिली नाराजगी के बाद दलाल ने कहा कि यदि लोगों का दबाव पड़ा तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जनता चाहेगी तो वह राजनीति छोड़ भी सकते हैं। दलाल ने स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस में हैं और रहेंगे, लेकिन अगर टिकट के लिए लोग दबाव बनाएंगे तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी राजनीतिक दल पर टिकट के लिए दबाव नहीं बनाया, बल्कि उनकी छवि और राजनीतिक कद को देखकर ही पार्टियों ने उन्हें टिकट दिया।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम