हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। अंबाला लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार बंतो कटारिया ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुज्जर और राज्य मंत्री असीम गोयल भी मौजूद थे।
कटारिया परिवार की पकड़
बंतो कटारिया पर विश्वास जताने का सबसे बड़ा कारण यह है कि उनके परिवार की अंबाला लोकसभा क्षेत्र पर पुरानी पकड़ है। उनके पति रतनलाल कटारिया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और वे खुद तीन बार यहां से सांसद रहे हैं। इसके अलावा, बंतो कटारिया का हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ भी नजदीकी रिश्ता है, क्योंकि दोनों परिवारों के पुराने संबंध हैं।
राजनीतिक सफर
बंतो कटारिया का जन्म 4 मई 1964 में घरौंडा में हुआ था। उनका परिवार शुरू से ही भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ था। शादी के समय उन्होंने केवल मैट्रिक तक ही शिक्षा ग्रहण की थी, लेकिन बाद में परिवार के सहयोग और अपनी लगन से उन्होंने बी.ए., एम.ए. और एल.एल.बी. की डिग्रियां हासिल कीं। कुछ समय तक वे हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत भी करती रहीं। बंतो 1980 से भाजपा की सदस्य हैं और मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। वर्तमान में वे भारत के नवरत्नों में शामिल गेल की स्वतंत्र निदेशक भी हैं और कुछ महीने से प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष भी हैं।
कांग्रेस पर निशाना
नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जब इनकी सरकार थी, तब तो इन्होंने कुछ नहीं किया। अब क्या करेंगे?" इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गुरुग्राम और अंबाला के दो नामांकन भाजपा के हुए हैं और हरियाणा की सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी। जब किसानों और सरपंचों की नाराजगी का मुद्दा उठाया गया, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई नाराज नहीं है और 4 जून के बाद सभी की नाराजगी दूर कर दी जाएगी। बंतो कटारिया ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, इसलिए उनका मुकाबला कांग्रेस से ही है, भले ही अभी तक कांग्रेस ने अंबाला लोकसभा सीट से किसी उम्मीदवार की घोषणा न की हो।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम