
कांग्रेस पर हमलावर रुख, महात्मा गांधी की इच्छा पूरी करने की अपील
रोहतक में शुक्रवार को हुई भाजपा की रैली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम को आपस में बांटना चाहती है, लेकिन भाजपा धर्म और जाति की राजनीति नहीं करती। उन्होंने कहा कि आज सभी को मिलकर महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा करना चाहिए, जिन्होंने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को भंग कर दिया जाए। रक्षामंत्री ने लोगों से अपील की कि वे महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा करें, क्योंकि उन्होंने आजादी के बाद कहा था कि आप कांग्रेस को भंग कर दो। लेकिन कांग्रेस वालों ने उनकी बात नहीं मानी। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज सभी मिलकर उनकी इस इच्छा को पूरा करें।
भारत अब कमजोर नहीं: राजनाथ
रक्षामंत्री ने कहा कि आज भारत कमजोर देश नहीं रहा है। वह सीमा पर दुश्मनों को धूल चटाता है, और साथ ही दुश्मन देश में घुसकर भी उन्हें मारता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ठीक ढंग से निपट जाएगा और कांग्रेस भी ठीक से निपट जाएगी।
राहुल पर तंज कसा
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने अमेठी को छोड़ दिया है। वहां से कांग्रेस को कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी राहुल गांधी ने भाजपा के डर से वायनाड से चुनाव लड़ा था। अगर राहुल गांधी इसी तरह रण छोड़ते रहे तो उनका नाम ही बदल जाएगा।
सीएम ने किया शक्ति प्रदर्शन
रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार ही दिखाई देता है, जबकि आज गरीब का बच्चा बिना रिश्वत के नौकरी पा रहा है। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने प्रदेश में दंगे कराने का काम किया है। शक्ति प्रदर्शन के तौर पर सीएम सैनी ने रैली में ट्रैक्टर चलाया।
अरविंद शर्मा की मांगें
रैली में भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां 14 फसलों पर एमएसपी मिलता है। उन्होंने रक्षामंत्री से अहीर रेजिमेंट बनाने, सैनिक स्कूल और सीएसडी कैंटीन खोलने की मांग की। शर्मा ने कहा कि अगर वे इस बार मेट्रो को सांपला, रोहतक और झज्जर तक नहीं ला पाए तो वे राजनीति छोड़ देंगे।
related

.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ
.webp)
गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए खुद फील्ड में उतरे मंत्री, बनाया फुल प्रूफ प्लान, अधिकारियों की खैर नहीं
Latest stories

मुख्यमंत्री ने 'एक ही क्लिक' में सैंकड़ों जरूरतमंदों को दिया आर्थिक मदद का तोहफा, 7.48 करोड़ रुपए की राशि जारी
.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ