
राहुल गांधी पर राष्ट्रविरोधी होने का आरोप
करनाल में आयोजित एक रैली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाए गए थे - 'अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं', 'देश के टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह'। उन्होंने पूछा, "ये किसने कहा था?" नड्डा ने आरोप लगाया कि इन नारों के अगले ही दिन राहुल गांधी जेएनयू पहुंच गए थे। उन्होंने कहा, "अगर इन्हें राष्ट्रविरोधी नहीं कहा जाए तो क्या कहा जाए?"
सोनिया गांधी पर आतंकवादियों के लिए रोने का आरोप
नड्डा ने कांग्रेस को बाटला हाउस कांड पर भी घेरा। उन्होंने कहा, "बाटला हाउस की बात जब सामने आई तो यह भी बात आई थी कि सोनिया गांधी फूट-फूटकर रोई थीं, लेकिन वह किसके लिए रोई? वह आतंकवादियों के लिए रोई थीं।"
विपक्षी गठबंधन पर निशाना
भाजपा अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा, "जो लोग कांग्रेस के खिलाफ थे और कहते थे कि इन्हें जेल भिजवाएंगे, वे अब उनके साथ गले मिल रहे हैं। ये जो इंडी गठबंधन बना है, यह एक घमंडिया गठबंधन है, जो अपने स्वार्थ के लिए आया है।"
कांग्रेस केवल मुसलमानों को मानती है अल्पसंख्यक
नड्डा ने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया कि वह केवल मुसलमानों को ही अल्पसंख्यक मानती है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस को अल्पसंख्यक वर्ग में केवल मुस्लिम ही दिखते हैं। उन्हें जैन नहीं दिखते, उन्हें सिख नहीं दिखते। ये सिर्फ मेनिफेस्टो में माइनरिटी की बात करते हैं। उनके लिए माइनरिटी सिर्फ मुस्लिम हैं।" नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों में जहर घोलने का काम करती है। उन्होंने कहा, "वह लोगों को धर्म के आधार पर, जाति के आधार पर लड़ाने का काम करती है।
10 साल पहले लोगों में निराशा थी
भाजपा ने लोगों की धारणा बदली नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले लोगों में निराशा थी कि जो भी पार्टी सत्ता में आती है, वह कुछ नहीं करती। तब उन्होंने बीजेपी को वोट दिया है। बीजेपी ने सत्ता में आकर जो काम किया, उससे लोगों में उम्मीद जगी। बीजेपी ने लोगों की उस धारणा को तोड़ दिया। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ काम किया। मेनिफेस्टो में जो लिखा, वह होगा, जो नहीं लिखा वह भी होगा नड्डा ने कहा कि बीजेपी का अगर मेनिफेस्टो देखा जाए तो उसमें जो कुछ लिखा है, वह तो होगा ही और जो नहीं लिखा है वह भी जरूर होगा।
एक ही दिन में सेना पहुंच जाती है बॉर्डर पर
जेपी नड्डा ने कहा कि पहले आर्मी को हथियार भी ठीक से नहीं मिल पाते थे, जिससे कई बार जवान शहीद हो जाते थे। इसके अलावा हमारे फाइटर प्लेन भी आउटडेटेड हो जाते थे। लेकिन, आज वह समय है, जब सेना सक्षम हो चुकी है। उसके पास बुलेट प्रूफ जैकेट हैं, राफेल जैसे विमान हैं। पहले सड़कें नहीं बनती थीं, बॉर्डर तक पहुंचने में भी कई दिन लग जाते थे। लेकिन आज एक से डेढ़ दिन में ही पूरी सेना बॉर्डर तक पहुंच जाती है।
पर्ची और खर्ची को बंद किया
नड्डा ने कहा कि मनोहर लाल की योजनाएं भी गरीबों की मदद कर रही हैं। हरियाणा पहले पर्ची और खर्ची के लिए जाना जाता था। लेकिन उस परंपरा को तोड़ा गया और बिना पर्ची-खर्ची के नौकरियां मिलने लगीं। पहले ट्रांसफर के लिए भी सिफारिश की जरूरत पड़ती थी। लेकिन अब पोर्टल का जमाना है, पोर्टल पर जगह भरने से ही ट्रांसफर हो जाता है।
बेरोजगारी का रोना रो रहा है विपक्ष
भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि विपक्ष को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है, लोगों की नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 लाख करोड़ रुपये इन्फ्रास्ट्रक्चर में लगाए हैं। विपक्ष सिर्फ बेरोजगारी का रोना रो रहा है, लेकिन विकास कितना हुआ, खुद के रोजगार कितने खड़े हुए, इसकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। नड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल नेताओं को भी अपने परिवारों की ही चिंता थी, चाहे अखिलेश हों या चौटाला परिवार।
related

.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ
.webp)
गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए खुद फील्ड में उतरे मंत्री, बनाया फुल प्रूफ प्लान, अधिकारियों की खैर नहीं
Latest stories

मुख्यमंत्री ने 'एक ही क्लिक' में सैंकड़ों जरूरतमंदों को दिया आर्थिक मदद का तोहफा, 7.48 करोड़ रुपए की राशि जारी
.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ