सिरसा। हरियाणा के सिरसा शहर में रविवार को एक अनोखी रैली देखने को मिली। हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी चुनाव प्रचार को लेकर बुलडोजर रैली निकाली। योगी आदित्यनाथ को 'बुलडोजर बाबा' के नाम से भी जाना जाता है।
3 किलोमीटर लंबी इस रैली में बुलडोजर युक्त वाहन शामिल थे। रैली को हलोपा सुप्रीमो एवं सिरसा विधायक गोपाल कांडा ने श्रीराम ध्वजा दिखाकर रवाना किया। शहरवासियों ने रैली को देखकर अपनी हैरानी जताई।
रैली रवाना करते हुए गोपाल कांडा ने कहा, "योगी बाबा ने उत्तर प्रदेश में माफिया का दमन किया है। उनके सम्मान में यह बुलडोजर रैली निकाली गई है। वे नाथ संप्रदाय से हैं और जिनके नाम पर सिरसा बसा है, वे बाबा शरणनाथ भी नाथ संप्रदाय से थे।"
बुलडोजर रैली मेला ग्राउंड से शुरू होकर गोल डिग्गी चौक, भगवान परशुराम चौक, हिसारिया बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, रानियां चुंगी, वाल्मीकि चौक, शिव चौक, सांगवान चौक, अंबेडकर चौक, महाराणा प्रताप चौक, किसान चौक से होती हुई नेशनल कॉलेज के पास आकर संपन्न हुई।
गोपाल कांडा ने बताया कि 20 मई को सिरसा की अनाज मंडी में योगी आदित्यनाथ की चुनाव रैली होगी। हलोपा एनडीए का घटक दल है और वह बीजेपी उम्मीदवार अशोक तंवर के लिए प्रचार कर रही है। शहर में योगी के आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम