प्रतिपक्ष नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की परफॉर्मेंस बेहतर रही है, जिसके चलते कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा है। अब लोग मन बना चुके हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने हरियाणा के मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि वह हरियाणा के लोगों की तारीफ करते हैं, क्योंकि वह बीजेपी की चाल में नहीं फंसे।
हरियाणा में सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में था
भूपेंद्र हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के 400 पार के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नारा लगाने से 400 सीटें नहीं मिलती, बल्कि लोगों के काम करने और लोगों का मन जीतने से 400 सीटें मिलती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में था। उन्होंने इनेलो और जेजेपी का बिना नाम लिए निशाना साधा कि यह लोग वोट काटू थे और इनका मुकाबला नोटा से था।
चुनाव आयोग को शिकायत क्यों नहीं की
बोगस पॉलिंग पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हार के बाद ऐसे आरोप लगाए ही जाते हैं, जबकि सरकार बीजेपी की थी। प्रशासन इनका था, अगर ऐसी बात थी तो चुनाव आयोग को शिकायत क्यों नहीं की। कांग्रेस पार्टी के लिए हरियाणा के लोगों ने दिल खोलकर वोट दिए हैं और यही कारण है कि कांग्रेस जीरो से पांच पर पहुंची है और भारतीय जनता पार्टी 10 से 5 पर आ गई है।
related
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
थाली पर दबाव: खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई महंगाई, अब ग्लोबल टेंशन से कच्चे तेल में उबाल का डर
अभय चौटाला का सरकार पर तीखा हमला: सैनी को बताया 'डमी सीएम', गेहूं खरीद के नियमों को कहा 'तानाशाही'
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना