हरियाणा के पूर्व शिक्षा प्रो. मंत्री रामबिलास शर्मा ने गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिला महेंद्रगढ़ के लिए विभिन्न नए व पुराने प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तार से चर्चा की। प्रो. शर्मा ने जिला महेंद्रगढ़ में सरकार द्वारा ढांचागत सुविधाओं पर दिए जा रहे फ़ोकस को लेकर उनका धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने महेंद्रगढ़ में चल रहे शेष प्रोजेक्ट में भी तेजी लाने तथा उनका लाभ शीघ्र आमजन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देने के लिए जिले में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देना जरूरी है। ऐसे में एचएसआईआईडीसी द्वारा जिला के गांव खुडाना में बनने वाले आईएमटी प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाना आवश्यक है। शहर के बस स्टैंड पर रोडवेज सब डिपो शीघ्र शुरू किए जाने, स्कूल, कॉलेजों में बेहतर शिक्षा के ओर अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने, महेंद्रगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने सहित अन्य कार्यों पर चर्चा की।
वहीं उन्होंने शहर महेंद्रगढ़ में भी विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सरकार की ओर से अधिक धनराशि देने का आग्रह किया ताकि लोगों को जल्द से जल्द सरकार की सुविधाओं का फायदा मिले। प्रो. शर्मा ने कहा कि जिले में शेष बचे हुए विकास व प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम