पेरिस ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाली विनेश फोगाट ने आज यानी 17 अगस्त की सुबह 10.52 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पेरिस ओलिंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालीफाई हुईं विनेश फोगाट दिल्ली एयरपोर्ट से अपने घर के लिए रवाना हो चुकी है।
विनेश कई दफ़ा भावुक होती नज़र आई
बता दें कि विनेश के एयरपोर्ट पर पहुंचने से लोगों ने खूब जश्न मनाया और ढोल नगाड़ों पर खूब नाचे, वहीं इस दौरान विनेश कई दफ़ा भावुक होती नज़र आई। उनकी नम आंखें उनकी अंदर की उस टीस को बयां कर रही थी जो शायद शब्द बयां ना कर पाएं। विनेश के स्वागत के लिए परिजनों के अतिरिक्त सांसद दीपेंद्र हुड्डा, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया आदि भी मौजूद रहे, जो विनेश का हौंसला बढ़ाते दिखे।
125 किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत होगा
विनेश के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम बनाया गया है, जिसके तहत वो द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर हरियाणा के चरखी दादरी के बलाली गांव तक रोड शो करेंगी। उनके भाई हरविंद्र फोगाट ने बताया है कि इस कार्यक्रम के लिए एक रूट मैप तैयार कर लिया गया है। पैतृक गांव बलाली (चरखी दादरी) तक करीब 125 किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत होगा। गांव के खेल स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम रखा गया है। वो शाम तक अपने गांव पहुंचेंगी, जहां उनके लिए सम्मान समारोह रखा गया है।
सिल्वर मेडल के लिए लड़ी थी कानूनी लड़ाई
उल्लेखनीय है कि विनेश ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) में सिल्वर मेडल के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी थी, लेकिन इसमें कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी।
सीएम कर चुके हैं 4 करोड़ का ऐलान
मालूम रहे कि प्रदेश के मुुख्यमंत्री नायब सैनी भी कुछ दिन पहले विनेश को 4 करोड़ रुपए देने की घोषणा कर चुके हैं। पूर्व सरपंच राजेश सांगवान ने बताया कि विनेश का गोल्ड विजेता की तरह ही सम्मान होगा। बेशक विनेश मेडल से रह गई लेकिन पूरे देश की आवाज और आशीर्वाद उसके साथ है।
related
स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सीएम सैनी, खिलाड़ियों के लिए की कईं बड़ी घोषणाएं
हरियाणा सरकार ने शैफाली वर्मा को 1.50 करोड़ रुपए का चेक व ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित
बहरीन में 22 अक्टूबर से एशियन यूथ गेम्स : भारत की 21 खेलों में होगी चुनौती, 223 भारतीय खिलाड़ियों में से 32 खिलाड़ी हरियाणा से
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम