हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पलवल में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2025 (Greco Roman & Girls Free Style) का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन कर उपस्थित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और दर्शकों को संबोधित करते हुए यह संदेश दिया गया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा खेल क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।
यह आयोजन 'फिट इंडिया - युवा इंडिया' के संकल्प को आगे बढ़ाता
हरियाणा के ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा को मंच देने वाला यह आयोजन 'फिट इंडिया - युवा इंडिया' के संकल्प को आगे बढ़ाता है। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है। हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैम्पिनशिप, एशियन व कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है, जिसके पीछे खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई खेल नीति भी काम कर रही है।
सरकार खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को स्कूल स्तर से ही निखारने का काम कर रही
सरकार खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को स्कूल स्तर से ही निखारने का काम कर रही है, जिसके चलते आज हरियाणा खेलों का पावर हाउस बन चुका है। बतौर मुख्यातिथि खेल मंत्री गौरव गौतम आज चंडीगढ़ यूटी कुश्ती एसोसिएशन व भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में पलवल स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 25 मई से 27 मई तक आयोजित की जा रही अंडर-17 नेशनल रेसलिंग चैम्पिनशिप का शुभारंभ करने के उपरांत खिलाड़ियों को संबोधित रहे थे।
देशां मैं देश हरियाणा, जित दूध दही का खाना कहावत को प्रदेश के खिलाड़ी चरितार्थ कर रहे
इस राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में देश के 600 पहलवान शिरकत कर रहे है , जिनमें 450 लड़के और 150 लड़कियां शामिल हैं। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देशां मैं देश हरियाणा, जित दूध दही का खाना कहावत को प्रदेश के खिलाड़ी चरितार्थ कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी खेल प्रतियोगिता की बात हो या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक, कॉमनवेल्थ या एशियन गेम्स की बात हो, इन सभी खेलों में भारत देश को सर्वाधिक मेडल दिलाने में देश के करीब दो फीसदी आबादी वाले हरियाणा राज्य का अहम योगदान रहता है।
related
हरियाणा की 'जलपरी' का वर्ल्ड रिकॉर्ड: काम्या भारद्वाज ने तोड़ा सालों पुराना विश्व रिकॉर्ड
हरियाणा की पहचान केवल खेती तक सीमित नहीं,यह प्रदेश देश को बेहतरीन खिलाड़ी देने के लिए भी जाना जाता : कृष्ण लाल पंवार
पानीपत के गांव मच्छरौली की 'बहू' ने 14वीं सीनियर नेशनल महिला-पुरुष पैरा सीटिंग वालीबॉल चैंपियनशिप-2026 में जीता स्वर्ण पदक
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?