पानीपत जिले के समालखा शहर के प्राइवेट अस्पताल में गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर बच्चे को जन्म दिलाया गया। बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया। अस्पताल की तरफ से महिला को 48 घंटे के अंदर छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचते ही महिला की हालत बिगड़ गई। करीब 15 मिनट बाद उसने दम तोड़ दिया। परिजन महिला का शव लेकर हथवाला रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया।
डॉक्टर न मिलने पर आशा वर्कर उन्हें हथवाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई
पुलिस ने परिजनों को शिकायत देने और डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा महिला के शव का पोस्टमार्टम करने की बात कही। महिला के पति खजान सिंह ने बताया कि वह हाव राक्सेड़ा का रहने वाला है। मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसकी शादी करीब एक साल पहले सफीदो के गांव रोड में बलविंदर कौर के साथ हुई थी। खजान सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। 15 अगस्त को जांच करने के लिए अपनी पत्नी बलविंदर कौर को लेकर समालखा के सामान्य अस्पताल पहुंचा मगर डॉक्टर न मिलने पर आशा वर्कर उन्हें हथवाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई।
ऑपरेशन होने के बाद पत्नी ने लड़के को जन्म दिया
जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर बच्चा निकालने को कहा। पीड़ित खजान सिंह लगते हुए बताया कि वह मजबूर होकर आशा वर्कर के कहने में पत्नी बलविंदर का ऑपरेशन करा दिया। ऑपरेशन होने के बाद पत्नी ने लड़के को जन्म दिया। जिसे पानीपत एक अस्पताल के आईसीयू में रखा गया। 17 अगस्त को डॉक्टरों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी प्राइवेट गाड़ी में पत्नी बलविंदर कौर को घर पर छोड़कर फरार हो गए। 10 से 15 मिनट के बीच पत्नी बलविंदर की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत ले ली है। मामले में जांच की जा रही है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना