शहर के युवा शिक्षक डॉ. अपार कौशिक ने यूनाइटेड नेशंस में आयोजित यूथ इंटरनेशनल फोरम 2025 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान प्राप्त कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। डॉ. कौशिक ने इस मंच पर विशेष रूप से योग एवं आयुर्वेद को शिक्षा प्रणाली में कैसे जोड़ा जाए इस विषय पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा, योग और आयुर्वेद केवल स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि शिक्षा, मूल्य और जीवन दृष्टि को भी मजबूत आधार प्रदान कर सकते हैं।
कार्यक्रम में उनके नवाचारी विचारों और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए उन्हें “चेंजमेकर अवॉर्ड – एजुकेशन (एस.डी.जी.-4)” से सम्मानित किया गया।डॉ. कौशिक ने कहा, “आज भारत को विश्व एक लीडर के रूप में देख रहा है। वहीं उन्होंने अपने शहर एवं प्रांत के शिक्षा में उत्तम कार्य कैसे कर सकते है विषय को लेकर शहरी विधायक प्रमोद विज से चर्चा की।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना