पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन का सर्च अभियान चलाकर लोगों के लाखों रुपए कीमत के गुम हुए 30 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया है। वीरवार को पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में मोबाइल के असली मालिकों को बुलाकर उन्हें उनके मोबाइल फोन सौंपा।
30 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करने में सफलता हासिल की
गुम हुए मोबाइल फोन को पाकर वारसान के चेहरों पर मुस्कान छा गई। सभी ने पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि लोगों ने गुम हुए अपने मोबाइल फोन की शिकायत हर समय पोर्टल व साइबर सेल में की हुई थी। पानीपत साइबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीन की टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस करने की लगातार कोशिश की और 30 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करने में सफलता हासिल की।
10 हजार से लेकर 40 हजार रुपए तक के मोबाइल शामिल
बरामद मोबाइल अलग-अलग कंपनी के है, इनमें 10 हजार से लेकर 40 हजार रुपए तक के मोबाइल शामिल है। इनकी कुल कीमत 6 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। मोबाइल के असली वारसानों को आज जिला पुलिस के सभागार में बुलाकर उन्हें उनका गुम हुआ मोबाइल फोन सौंप दिए गए है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना