loader
The Haryana Story | अदिति श्योराण का BCCI महिला वनडे ट्रॉफी के लिए चयन, ऑलराउंडर महिला क्रिकेटर है अदिति 

अदिति श्योराण का BCCI महिला वनडे ट्रॉफी के लिए चयन, ऑलराउंडर महिला क्रिकेटर है अदिति 

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली रोहतक की क्रिकेटर शेफाली वर्मा के बाद पड़ोसी जिले सोनीपत की एक और बेटी देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली रोहतक की क्रिकेटर शेफाली वर्मा के बाद पड़ोसी जिले सोनीपत की एक और बेटी देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार है। सोनीपत जिले के गोहाना के पास स्थित गांव दुभेटा गांव की बेटी अदिति श्योराण का बीसीसीआई की ओर से 13 दिसंबर से आयोजित होने वाली महिला वनडे ट्रॉफी के लिए चयन हो गया है जिसके चलते परिवार और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। 16 साल की अदिति बीसीसीआई की इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की टीम से बतौर ऑल राउंडर खेलेंगी। निरंतर अपने खेल से चयनकर्ताओं को प्रभावित कर रही अदिति को स्टेट स्तर की प्रतियोगिता और वनडे टीम के चयन मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद अदिति को ऑल राउंडर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

स्पिन गेंदबाजी और चुस्त फिल्डर

वह टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी के साथ ही स्पिन गेंदबाजी और चुस्त फिल्डर हैं। गौरतलब है कि महिला क्रिकेट में खुद को एक ऑलराउंडर के तौर स्थापित करते हुए अदिति श्योराण अंडर-17 और अंडर 19 स्तर पर क्रिकेट की लगभग सभी प्रमुख स्टेट, नेशनल और बीसीसीआई प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग और यूटी क्रिकेट एसोसिएशन(यूटीसीए) चंडीगढ़ की महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। चयन के बाद गांव के लोगों और परिजनों में खुशी का माहौल, लगा बधाईयों का तांता अदिति की बीसीसीआई टूर्नामेंट में यूटी चंडीगढ़ टीम में चयन होने के बाद गांव के लोगों, परिजनों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। 

सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा हैं अदिति

टीम में चयन के बाद गांव में अदिति के दादा चौधरी रघबीर सिंह और दादी मूर्ति देवी को रिश्तेदारों और गांव के लोगों से खूब बधाई मिल रही है। रघबीर सिंह ने पोती के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए को सोनीपत में गणतंत्र दिवस पर अतिथि को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के हाथों एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। 15 अगस्त 2025 को चंडीगढ़ प्रशासन के प्रतिष्ठित स्टेट अवार्ड से भी युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को पंजाब के राज्यपाल और राज्यपाल और यूटी प्रशासक के हाथों सम्मान मिल चुका है। श्योराण सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा हैं। अदिति अपनी सफलता का श्रेय स्कूल शिक्षकों, कोच संजीव पठानिया, अश्वनी कुमार और परिवार को देती हैं। स्टेट लेवल पर अदिति का शानदार प्रदर्शन, स्कूल नेशनल में टीम की कप्तान कहा कि कड़ी मेहनत से ही खिलाड़ी आगे बढ़ता है। 

एकेडमी में दाखिला पाने वाली अदिति पहली महिला क्रिकेटर

गांव के सरपंच विकास आर्य ने भी अदिति के बीसीसीआई वनडे टूर्नामेंट में चयन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अदिति ने स्टेट, नेशनल और बीसीसीआई लेवल पर खेलकर गांव का मान बढ़ाया है। अदिति की शुरूआती पढ़ाई खानपुर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल से हुई है। चंडीगढ़ प्रशासन की सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट एकेडमी में चार वर्षं से क्रिकेट खेलती हैं। यूटी प्रशासन की इस एकेडमी में दाखिला पाने वाली अदिति पहली महिला क्रिकेटर है। स्टेट और नेशनल स्तर की विभिन्न की प्रतियोगिताओं में 10 से अधिक स्टेट मेडल और ट्रॉफी हासिल की हैं। गांव की इस खेल प्रतिभा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी 2025 बीसीसीआई अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी में चयन से पहले अदिति ने इस साल इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।

सबसे अधिक रन और विकेट लेकर आलराउंडर प्रदर्शन

पूरे टूर्नामेंट में अदिति ने सबसे अधिक रन और विकेट लेकर आलराउंडर प्रदर्शन किया। बीसीसीआई टूर्नामेंट के लिए यूटीसीए चंडीगढ़ की ओर से आयोजित ट्रायल मैचों में भी ऑलराउंडर के तौर पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा। पिछले साल अदिति स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही थी। अदिति स्टेट लेवल पर भी अपनी टीम की इस साल कप्तान थी। 2024 में यूटीसीए के जोनल टूर्नामेंट में सबसे कम 14 साल की उम्र में कप्तानी कर चुकी हैं। अदिति ने पहले ही बीसीसीआई टूर्नामेंट में शानदार खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया था।

Join The Conversation Opens in a new tab
×