पानीपत जिले के सनौली खुर्द थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में दो सगे भाईयों ने एक नाबालिग दोस्त के साथ कुकर्म कर दिया। इतना ही नही बल्कि उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर पेट्रोल छिडक़र आग लगा दी। वहीं सनौली खुर्द थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार सनौली खुर्द खंड व सनौली थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में दो सगे भाईयों ने अपने ही नाबालिग दोस्त के साथ कुकर्म कर दिया और वो किसी को बता ना दें इस डर से उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
नाबालिग घर की तरफ चिल्लाता हुआ दौड़ा
आग लगने के बाद नाबालिग घर की तरफ चिल्लाता हुआ दौड़ा तो उसकी आवाज सुनकर उसकी बहन घर से बाहर निकलकर आई और परिजनों के साथ मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक आग को बुझाया गया, तब तक नाबालिग का आधा शरीर आग में झुलस गया था। पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन पानीपत के सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां पर पीड़ित नाबालिग का इलाज चल रहा है।
भतीजे के साथ हुआ गलत काम, आरोपियों को मिले सजा
पीड़ित नाबालिग के चाचा ने कहा कि उनके भतीजे के साथ गलत काम हुआ है। भतीजे ने उन्हें बताया है कि दोनों सगे भाईयों ने उसके साथ गलत काम करने के बाद उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो बहुत बुरा होगा। इसके बाद उन्होंने इसके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया फिर आग लगा दी। उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी आग बुझाने के लिए वो पहुंचे तो उनके भी हाथ जल गए।
कुकर्म करने वाले दोनो सगे भाईयों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उनका भतीजा अभी नाबालिग है। अभी उसकी उम्र 17 साल है। वहीं इस विषय में जांच अधिकारी सुशील कुमार कहना है कि पीड़ित ब्यान देने की स्थिति में नहीं है। ब्यान दर्ज करने के उपरांत आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
related
‘जो सीखेगा, वही जीतेगा’... IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को महामंत्र, ‘परम प्रज्ञा’ सुपर कंप्यूटर का हुआ आगाज
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
Latest stories
‘चंद्रावल’ की याद से ‘फुलन’ तक...सूट की जेब पर लगा एक छोटा-सा 'ब्रोच' और उससे जुड़ी अभिनेता आकाश दहिया की एक 'बड़ी कहानी'
गुरुग्राम में अस्पताल पर सियासत, बिना नाम लिए राव नरबीर पर आरती राव का तंज, बोलीं- ‘कुछ लोगों को मेरा चाय पीना अच्छा नहीं लगता’
धान खरीद में देरी पर भड़के अभय चौटाला, बोले- दो दिन में धान खरीद शुरू करो, वरना लठ लेकर मंडी आऊंगा