जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में वाहन चालक सुखबीर के बेटे तरुण ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पानीपत व हरियाणा का नाम रोशन किया है। तरुण ने 11 जनवरी से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के राजन्द गांव में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता (लडक़े व लड़कियां) में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
मेरा बेटा शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रहा : सुखबीर
तरुण की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से गांव छिछराना में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खुशी के इस अवसर पर पिता सुखबीर ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। तरुण के पिता सुखबीर ने गर्व से कहा मेरा बेटा शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रहा है। उसने कभी भी मेहनत से समझौता नहीं किया। आज उसकी लगन और संघर्ष का परिणाम पूरे देश के सामने है। मुझे पूरा विश्वास है कि तरुण आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेगा।
मेरे कोचों के मार्गदर्शन और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद का परिणाम : तरुण
तरुण वर्तमान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई), छत्तीसगढ़ में बास्केटबॉल का विशेष प्रशिक्षण ले रहा है। प्रतियोगिता के दौरान उनकी टीम का मुकाबला सीबीएसई डब्ल्यूएसओ की टीम से बेहद रोमांचक रहा, जिसमें तरुण की टीम ने मात्र एक अंक से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अपनी जीत पर तरुण ने भावुक होते हुए कहा, यह गोल्ड मेडल मेरी मेहनत, मेरे कोचों के मार्गदर्शन और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद का परिणाम है।
पूरे समर्पण के साथ खेलकर देश के लिए और पदक जीतना चाहता हूं : तरुण
मैं आगे भी पूरे समर्पण के साथ खेलकर देश के लिए और पदक जीतना चाहता हूं। तरुण की इस उपलब्धि पर जिला लोक संपर्क अधिकारी सुनील बसताडा सहित विभाग के अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तरुण की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव छिछराना और जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
related
पानीपत के गांव मच्छरौली की 'बहू' ने 14वीं सीनियर नेशनल महिला-पुरुष पैरा सीटिंग वालीबॉल चैंपियनशिप-2026 में जीता स्वर्ण पदक
क्रिकेट की दुनिया में छाया म्हारे हरियाणा का छोरा, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया
स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सीएम सैनी, खिलाड़ियों के लिए की कईं बड़ी घोषणाएं
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान