
पंजाब-हिमाचल प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है, वहीं हरियाणा में आज मानसून के आने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के करीब 10 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यहां तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 2 दिनों से पंजाब और हरियाणा में हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
तापमान में औसतन 2.3 डिग्री की गिरावट
हरियाणा में तापमान में औसतन 2.3 डिग्री की गिरावट देखी गई है। वहीं, पंजाब में सभी शहरों का तापमान 39 डिग्री से नीचे गिर गया है। यहां, औसतन तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट आई है। हिमाचल के रास्ते पंजाब के पठानकोट में गुरुवार शाम को मानसून आ गया। अनुमान है कि आज मानसून पंजाब के कुछ और जिलों के अलावा चंडीगढ़ में भी दस्तक दे देगा। पिछले 6 दिनों से मानसून झारखंड से आगे नहीं बढ़ रहा था, लेकिन एक ही दिन में मानसून ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब में भी दस्तक दे दी है।
बाकी जिलों में भी बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग ने आज हरियाणा के नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में बादल गरजने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें से गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह तेज बारिश हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 10 जिलों के अलावा बाकी जिलों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार हैं। आइएमडी के अनुसार इस समय मानसून के अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तरी हरियाणा में मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने की उम्मीद है।
पंजाब के 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
पंजाब के 15 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर और मलेरकोटला में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य सभी जिलों में कोई अलर्ट नहीं है। हिमाचल प्रदेश में भी आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के मध्य और निचले सभी जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ ऊंचाई वाली जगहों पर भी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में मानसून 29 जून को आने का अनुमान था, लेकिन यहां 2 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है।
related


पेट्रोल पंप लूट का मामला : मैनेजर ने पुलिस को दी लूट की सूचना, लेकिन खुद ही निकला 'षड्यंत्रकारी'

हरियाणा में दिनों दिन बढ़ती जा रही कैंसर रोगियों की संख्या, आधिकारिक आंकड़े जान चौंक जाएंगे आप

ग्लोबल वार्मिंग का असर : हिमालय पर नहीं हो रही पर्याप्त बर्फबारी, करोड़ों लोगों के सामने खड़ा हो सकता है पानी का संकट
Latest stories

मुख्यमंत्री ने 'एक ही क्लिक' में सैंकड़ों जरूरतमंदों को दिया आर्थिक मदद का तोहफा, 7.48 करोड़ रुपए की राशि जारी
.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ