प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के भाजपा सांसदों को विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का बड़ा टास्क दिया है। मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों के साथ ही नजदीक के संसदीय क्षेत्रों में भी केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें।
सार्वजनिक स्थलों पर गलत बयानबाजी से बचें
पीएम ने सांसदों से कहा कि वे कांग्रेस द्वारा भाजपा के विरुद्ध सेट किए जा रहे एजेंडे का तथ्यों व आंकड़ों के साथ जवाब दें, लेकिन पब्लिक प्लेटफार्म पर गलत बयानबाजी से बचें। लोकसभा के बजट सत्र के पहले दिन नई दिल्ली में पीएम मोदी हरियाणा के भाजपा सांसदों से मिले।
भाजपा के रणनीतिकारों की चिंता बढ़ी
लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 सीटों में से पांच पर भाजपा चुनाव जीती है, जबकि पांच लोकसभा सीटें रोहतक, हिसार, अंबाला, सोनीपत और सिरसा कांग्रेस ने जीती है। भाजपा के लिए यह चुनाव नतीजे बेहद चौंकाने वाले हैं। भाजपा को उम्मीद थी कि कम से कम नौ लोकसभा सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जीत होगी, लेकिन कांग्रेस ने पांच लोकसभा सीटें जीतकर अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के रणनीतिकारों की चिंता बढ़ा दी है।
नतीजों के बाद प्रधानमंत्री की हरियाणा के सांसदों के साथ यह पहली बैठक थी
हालांकि, भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर लगातार बैठकें कर रही हैं, लेकिन मोदी की सांसदों के साथ यह बैठक काफी महत्वपूर्ण रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों से विधानसभा चुनाव को लेकर धरातल की हकीकत जानी। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री की हरियाणा के सांसदों के साथ यह पहली बैठक थी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री से हरियाणा के कार्यक्रम तय करने का अनुरोध किया है।
ये रहे मौजूद
इस मीटिंग में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल और भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह शामिल हुए। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, कृष्णलाल पंवार और कार्तिकेय शर्मा भी पीएम मोदी के साथ हुई बैठक का हिस्सा बने। मोदी ने सांसदों से फीडबैक लेने के बाद उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक