पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हर रोज जहां भी हम जाते हैं लोगों का प्यार और भीड़ उमड़ती है। जींद जिला इंकलाबी जिला है, इस जिले को जो मिलना चाहिए था वो मिल नहीं पाया। जींद जिला भेदभाव का शिकार हुआ है। अब दस सालों में बीजेपी की सरकार में जो वीरान माटी जींद की हुई है वैसे पहले कभी नहीं हुई। वे रविवार को जींद में रैली को संबोधित कर रही थी।
किसानों की कोई सुनवाई नहीं हुई
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा को दस साल का लेखा जोखा देना होगा। अब वक्त आ गया है बीजेपी से दस साल का हिसाब मांगने का। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला जब राज्यसभा में हरियाणा की आवाज उठाते हैं तो बीजेपी के पास जवाब नहीं होता। उन्होंने कहा कि किसान के साथ भेदभाव हुआ है। जवाब जो बीजेपी को देना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों की कोई सुनवाई नहीं हुई। एमएसपी के वादे कर रही है बीजेपी पर बताए तो सही एमएसपी के लिए क्या कानून बनाया है।
हकों के लिए आवाज उठाते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलित, कर्मचारी, पिछड़ा, किसान, महिला, व्यापारी सभी वर्गों के साथ बीजेपी सरकार कैसा बर्ताव करती आई है ये हम सब ने देखा है। इसलिए सभी वर्गों में बीजेपी के प्रति रोष है और इसका बदला जनता आगामी एक अक्टूबर को वोट की चोट से लेगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि आज बीजेपी की जनविरोधी सोच के चलते 36 बिरादरी में हाहाकार मची हुई है।
उन्होंने कहा कि वजीफे बंद कर दिए हैं ताकि बच्चे पढ़ न सकें। नौकरियों में घोटाले हो रहे हैं। युवाओं को रोजगार के लिए विदेशों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी अपने हकों के लिए आवाज उठाते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि अब ऐसी सरकार से छुटकारा पाने का समय आ गया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और उसके बाद हम आपके हितों की रक्षा करेंगे।
हम लोगों को सुरक्षित माहौल देंगे
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में अपराध इतना बढ़ गया है कि कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। हम लोगों को सुरक्षित माहौल देंगे। लोगों की खुशहाली के लिए संघर्ष शुरू किया और इस लड़ाई को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्यार और मोहब्बत व विकास के नारे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम यात्रा निकाल रहे हैं। लोगों को जनविरोधी सरकार से मुक्ति दिलाकर उनके हकों की रक्षा करेंगे।
हरियाणा में सत्ता के परिवर्तन की जंग जींद से शुरू करेंगे
इससे पूर्व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि राहुल गांधी व खड़गे जी कुछ ही दिनों में जींद से ही हरियाणा में सत्ता के परिवर्तन की जंग को शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में जींद के साथ विकास में भेदभाव हुआ है। विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ। अपराध इतना बढ़ गया है कि लोग भय के माहौल में जी रहे हैं।
ऐसा माहौल बना दिया है कि कोई भी वर्ग सुखी नहीं
सरकारी नौकरियों के पेपर बिक रहे हैं इसलिए युवाओं को अपना भविष्य उज्जवल नजर नहीं आ रहा और वे विदेशों में जा रहे हैं। बीजेपी सरकार किसानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार करती आ रही है। महिला खिलाड़ियों के साथ जो हुआ सब ने देखा। व्यापारियों से जजिया कर की तरह वसूली की जा रही है। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में ऐसा माहौल बना दिया है कि कोई भी वर्ग सुखी नहीं। ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए वोट की चोट से बदला लेना होगा।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक