
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार की उम्र 2 साल है। 2 साल बाद केंद्र में हमारी सरकार होगी। उसके बाद बेरोजगारी दूर करने, महंगाई पर लगाम लगाने तथा शिक्षा में सुधार के काम होंगे। हरियाणा में तो कांग्रेस की सरकार अक्टूबर महीने में ही बन जाएगी। उसके बाद उन लोगों को जेल में डालेंगे, जिन्होंने बेईमानी की है। बीरेंद्र सिंह रविवार को जींद की अग्रवाल धर्मशाला में मध्य उत्तरी हरियाणा विकास संगठन की युवा विंग की अध्यक्ष वृंदा शर्मा द्वारा आयोजित जींद न्याय रैली में बोल रहे थे।
वृंदा शर्मा के लिए जींद से मजबूत पैरवी करेंगे
रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। इसे देखकर बीरेंद्र सिंह खुद को यह कहने से नहीं रोक पाए कि उन्होंने पहली बार जींद में इतनी संख्या में महिलाएं किसी राजनीतिक कार्यक्रम में देखी हैं। महिलाओं की भीड़ बताती है कि अब जमाना बदल चुका है। महिलाएं राजनीति में अपना हक हासिल करने के लिए जागरूक हो चुकी हैं, और वह खुद वृंदा शर्मा के लिए जींद से मजबूत पैरवी करेंगे।
उनके लिए वह लाठी लेकर खड़े होंगे और साथ में महिलाएं होंगी। यहीं बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी को राज करना नहीं आता। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 400 पार का नारा दिया, और जनता ने बीजेपी को 240 पर समेट कर रख दिया। कारण यह था कि लोग समझ गए थे कि बीजेपी को 400 सीट मिल गई, तो लोगों का वोट डालने का अधिकार छीन लिया जाएगा, और संविधान को बदल दिया जाएगा।
बीजेपी की हिम्मत नहीं कि वह संविधान को छू भी सके
संविधान की रक्षा के लिए लोगों ने कांग्रेस को मजबूत किया। इसी का नतीजा है कि आज बीजेपी की हिम्मत नहीं कि वह संविधान को छू भी सके। उन्होंने कहा कि आज बदलाव इस बात का भी आया है कि पहले वोट का फैसला घर के बड़े करते थे। आज वोट का फैसला महिलाएं और युवा कर रहे हैं।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज हमारे बच्चे 40 लाख रुपए तक देकर अवैध रूप से विदेश में जा रहे हैं। उनके साथ ठगी हो रही है। कांग्रेस सरकार बनने पर बच्चों को विदेश में बहुत कम पैसे में और वैध तरीके से भेजा जाएगा। इससे वह अपना और अपने परिवार का ख्याल रख सकेंगे और उनके साथ किसी तरह की ठगी भी नहीं होगी।
कहा : अपनी बेटी का ख्याल रखना
वृंदा शर्मा की महिलाओं में गहरी पैठ बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें आज जींद में महिलाओं का इतना बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। महिलाएं चारों तरफ से अपनी बेटी वृंदा को आशीर्वाद देने के लिए यहां पर आई हैं। कोई इस बात का फैसला करे कि महिला किसके साथ ज्यादा हैं, वृंदा शर्मा जैसा किसी का माहौल नहीं हो सकता है।
बीरेंद्र सिंह ने रैली की आयोजक वृंदा शर्मा को लेकर कहा कि अपनी बेटी का ख्याल रखना। वृंदा के पिता शिवनारायण शर्मा और उनके दादा ने बहुत लंबे समय तक राजनीति की है। 40 साल का इनका राजनीति का इतिहास है। राजनीति के साथ-साथ समाज से भी जुड़ने का काम शिवनारायण शर्मा के परिवार ने किया है।
प्रदेश में हालात बेहद खराब
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में जब से बीजेपी की सरकार आई है, तब से कानून- व्यवस्था का हरियाणा में नाश हो लिया है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। बीजेपी को राज करना नहीं आता। उन्होंने खुद बीजेपी के अंदर जाकर देखा है। राज करना इनके बस की बात नहीं है। लोग कहते हैं राज तो कांग्रेस का अच्छा है। अगर जींद की सीट कांग्रेस के खाते में चली जाती है, तो तुम्हारा ही राज होगा। जींद, नरवाना, उचाना, सफीदों, जुलाना में सबकी रिश्तेदारी होगी।
सभी को बोलना कि कांग्रेस पार्टी के ढोल को इस बार वोटों से ठोक दें। बच्चों के रोजगार के लिए एमएलए, एमपी तो लड़ेंगे ही, उनके लिए लड़ाई बीरेंद्र सिंह भी लड़ेगा। हमारे देश की रक्षा करने वाले फौजी अग्निवीर को 3 साल में रिटायर कर देंगे। यह आने वाले समय के लिए घातक है। उसमें भी हरियाणा के जवानों की संख्या बहुत ज्यादा है। जींद जिला से 8 राष्ट्रीय मार्ग गुजरते हैं और कांग्रेस सत्ता में आने पर जींद का औद्योगिक विकास करेगी। रैली को वृंदा शर्मा, शिवनारायण शर्मा ने भी संबोधित किया। कांग्रेस नेता जसबीर कुंडू, जयभगवान गोयल भी इसमें मौजूद रहे।
related

.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ
.webp)
गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए खुद फील्ड में उतरे मंत्री, बनाया फुल प्रूफ प्लान, अधिकारियों की खैर नहीं
Latest stories

मुख्यमंत्री ने 'एक ही क्लिक' में सैंकड़ों जरूरतमंदों को दिया आर्थिक मदद का तोहफा, 7.48 करोड़ रुपए की राशि जारी
.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ