हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस द्वारा विनेश फोगाट को टिकट देने के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वो (विनेश फोगाट) देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं तो इसमें हमें कोई एतराज नहीं है।
विज आज अम्बाला छावनी भाजपा के चुनावी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहीं, बजरंग पुनिया को भी टिकट देने की बात पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही संपर्क में थी और इनके उकसाने से ही आंदोलन चल रहा था, नहीं तो खिलाड़ियों का फैसला भी हो जाता।
हरियाणा में भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद टिकट न मिलने से नाराज लोगों को लेकर अनिल विज ने कहा कि 90 सीटों का चुनाव हैं और एक-एक सीट से कई-कई लोग चुनाव लड़ना चाहते थे। पार्टी ने उम्मीदवारों को देखते हुए 67 लोगों की सूची जारी की हैं। कई-कई बार छोटी-छोटी नाराजगी हो भी जाती हैं और उनको मना लिया जाएगा। नेताओं के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि सभी को मनाने का काम किया जाएगा।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?